फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चल रही थी बहन की डोली विदा करने की तैयारी, लेकिन वहां से उठी दो भाईयों की अर्थी, दर्दनाक तस्वीरें...

Thu, 18 Apr 2019 04:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क,अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Apr 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Two brother killed before sister marriage and vidai in haldwani road accident 
हल्द्वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

कुदरत का नियम भी अजीब है। एक ऐसी बहन जिसके पिता और भाई इस दुनिया से चले गए, वह मौसेरे और ममेरे भाई के सहारे आगे बढ़ी। उसी के साथ ऐसा होगा कभी किसी ने सोचा नहीं था। इन दोनों भाइयों ने उसे डोली में बैठाकर विदा करना था, मगर कुछ घंटे पहले दोनों ने दुनिया छोड़ दी। 

Two brother killed before sister marriage and vidai in haldwani road accident 
हल्द्वानी में हादसा

रामपुर रोड पर मंगलवार देर रात हुई यह घटना हर किसी को भी द्रवित करती है। रिटायर्ड तहसीलदार शंकरलाल की चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके इकलौते बेटे अमित कुमार की भी दो साल पहले मौत हो गई। शंकरलाल की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी रिया उर्फ रुचि का मंगलवार रात मंडप सजा था। 

Two brother killed before sister marriage and vidai in haldwani road accident 
हल्द्वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

बरातघर में खुशी थी। शादी के मंत्रोचार हो रहे थे। मंगल गीत गाए जा रहे थे लेकिन ऐसा हुआ जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। ममेरे भाई आदर्श उर्फ अंशुल और मौसेरे भाई आशीष को कार ने कुचल दिया। रिया को किसी ने कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two brother killed before sister marriage and vidai in haldwani road accident 
हल्द्वानी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

आनन-फानन में उसे रात दो बजकर 40 मिनट पर ससुराल (दिल्ली) के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के बाद रिया के परिवार के लोग अस्पताल में थे लेकिन किसी ने रिया को इस बारे में नहीं बताया। विदाई के बाद मायके वालों ने जागकर रोते हुए रात गुजारी। 

विज्ञापन
Two brother killed before sister marriage and vidai in haldwani road accident 
हल्द्वानी में हादसा

रिया का बालावाला देहरादून निवासी ममेरा भाई आदर्श उर्फ अंशुल अपने पिता जगदीश प्रसाद का इकलौता बेटा था। जगदीश प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी एक बेटी हैं।मौसेरा भाई आशीष के पिता प्रमोद कुमार नैनीताल में दुकान करते हैं। आशीष नैनीताल डीएसबी से एचएम की पढ़ाई कर रहा था। आशीष का बड़ा भाई शुभम देहरादून से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed