फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन तलाक बिल पास होने पर उत्तराखंड में मुस्लिम महिलाओं ने मनाया जश्न, तस्वीरों में खुशी के पल

Thu, 01 Aug 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Aug 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Triple Talaq bill Muslim Womens celebration in uttarakhand Photos
- फोटो : अमर उजाला

राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास होने पर बुधवार को महिलाओं ने उत्तराखंड में जश्न मनाया। भाजपा महिला मोर्चा जीएमएस मंडल की ओर से श्रीदेव सुमन नगर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई।

Triple Talaq bill Muslim Womens celebration in uttarakhand Photos
- फोटो : अमर उजाला

महिला मोर्चा संगठन बीना उनियाल के आवास पर हुए कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि इस फैसले से मुस्लिम महिलाओं को लाभ होगा। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि इस फैसले से महिलाओं को समाज में बराबरी का हक मिलेगा। 

Triple Talaq bill Muslim Womens celebration in uttarakhand Photos
उत्तराखंड में जश्न, Triple Talaq, Talaq, - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर कई मुस्लिम महिलाएं भाजपा कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने बिल पास होने की खुशी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Triple Talaq bill Muslim Womens celebration in uttarakhand Photos
- फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में भी भाजपा महिला मोर्चा ने तीन तलाक पर विधेयक पास होने पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर मुस्लिम महिलाओं को मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई। महिला मोर्चा ने कहा कि देश में तीन तलाक खत्म होने से मुस्लिम महिलाओं पर हो रहा अत्याचार कम होगा। साथ ही अब मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Triple Talaq bill Muslim Womens celebration in uttarakhand Photos
- फोटो : अमर उजाला

महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष उषा जोशी ने कहा कि मुस्लिम पुरुष तीन तलाक कहकर अपना पल्ला झाड़ देते थे। इसका खामियाजा मुस्लिम महिलाओं को भुगतना पड़ता था। केंद्र की मोदी सरकार की पहल पर यह असंभव कार्य संभव हो पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed