भारतीय रेलवे ने कुछ नियमों मेकं बदलाव कर दिया है। ध्यान नहीं देंगे तो आपको परेशानी उठानी पड़ेगी।
क्या आपको पता है कि, रेलवे ने तत्काल टिकट को लेकर दो बड़े बदलाव किए हैं। यह बदलाव ऑनलााइन टिकट बुकिंग को लेकर किए गए हैं।
दूसरा बदलाव ये कि आपको ट्रेन लेट होने पर फुल रिफंड मिलेगा। लेकिन इसके लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। नए नियमों के मुताबिक, एक लॉग-इन से एक दिन में दो टिकट और एक महीने में छह टिकट से अधिक की बुकिंग नहीं की जा सकेगी।
वहीं जो आईडी आधार से लिंक होगी उससे महीने में 12 टिकट तक बुक करने की छूट दी गई है। रेलवे की इस सुविधा के बाद आपको तत्काल टिकट बुकिंग कराने में और आसानी हो जाएगी। अगर रेलवे स्टेशन पर किसी भी वजह से ट्रेन 3 घंटे की देरी से आए तो आपको पूरा पैसा वापस मिलेगा।
एसी तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होगी और स्लीपर क्लास की टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होगी। यात्रा की तारीख से एक दिन पहले आपको टिकट बुक करना होगा। जिस क्लास में टिकट कराई थी, उससे लोअर क्लास की टिकट मिली और आप उसमें यात्रा नहीं करना चाहते तो आपको दोनों क्लास की तत्काल टिकट के चार्ज में जो अंतर होगा उतना रिफंड मिल जाएगा।