देहरादून में मसूरी रोड पर बुधवार की दोपहर दो युवकों की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दोनों युवक पानीपत के उग्राखेड़ी गांव के रहने वाले थे। वह दोस्तों के साथ मसूरी-धनोल्टी घूमने आए थे। इसके लिए उन्होंने देहरादून से किराए पर स्कूटी ली थी।
2 of 6
मसूरी रोड पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक हंसराज पुत्र जीवन(39 वर्ष) और सुनील मलिक(30 वर्ष) पुत्र सुखबीर स्कूटी संख्या यूके-07 डीई 6551 पर अपने दोस्तों संग धनोल्टी से देहरादून लौट रहे थे। मसूरी जेपी बैंड के निकट ओवरटेक करते समय वे ट्रक संख्या यूके-16 सीए 0344 की चपेट में आ गए।
3 of 6
मसूरी रोड पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। सड़क पर खून बहने लगा। कुछ दी देर में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल भावना कैन्थोला के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
4 of 6
मसूरी रोड पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाल ने बताया की टिहरी बाईपास मार्ग पर कूडे़ से भरे दो ट्रक एक साथ कुछ दूरी पर चल रहे थे। जेपी बैंड के पास स्कूटी सवार युवक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे कि सामने से सेना का ट्रक आ गया।
5 of 6
मसूरी रोड पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बचने के लिए स्कूटी सवार युवक कूडे़ के ट्रकों के बीच में आ गए। इसी बीच आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक मारे तो दोनों स्कूटी सवार ट्रक से जा टकराए और पीछे चल रहे ट्रक ने भी उन्हें टक्कर मार दी।