{"_id":"6abbfd6875326d69d5044db2","slug":"uttarakhand-student-union-elections-abvp-claims-victory-cm-dhami-says-youth-have-exposed-the-jhoot-ki-goonj-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव: 85% सीटों पर एबीवीपी की जीत का दावा, बोले सीएम धामी-युवाओं ने बेनकाब की झूठ की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव: 85% सीटों पर एबीवीपी की जीत का दावा, बोले सीएम धामी-युवाओं ने बेनकाब की झूठ की गूंज
Tue, 29 Sep 2026 11:35 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा, युवाओं की इस हुंकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि उत्तराखंड की युवा शक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पित संगठन के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
प्रदेश के महाविद्यालयों में हुए छात्र संघ चुनाव नतीजों से भाजपा उत्साहित है। भाजपा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की 85 प्रतिशत सीटों पर जीत का दावा किया है। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयी एबीवीपी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा, छात्र संघ चुनाव में युवाओं ने झूठ की गूंज को बेनकाब किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, युवाओं की इस हुंकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देवभूमि उत्तराखंड की युवा शक्ति राष्ट्रवादी विचारधारा और छात्रहित के प्रति समर्पित संगठन के साथ खड़ी है। झूठ की गूंज से युवाओं को भ्रमित करने वाली सोच को बेनकाब किया है। कहा, छात्र संघ चुनाव के परिणाम उन ताकतों के लिए भी स्पष्ट संदेश हैं, जो युवाओं को कॉमेडी, जातिवाद और देश की सेना व महापुरुषों को अपमानित करने वाली सोच से जोड़ना चाहती हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: एबीवीपी का दबदबा, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम, कई जिलों में मतगणना जारी
विज्ञापन
उत्तराखंड की युवा शक्ति ने अपने वोट की ताकत से देश तोड़ने वाली विचारधारा को करारा जवाब दिया है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, प्रदेश में एबीवीपी को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत से संदेश साफ है कि युवाओं ने सीएम धामी की ओर से लिए गए निर्णयों भरोसा जताया है। युवा पीढ़ी ने केंद्र और राज्य सरकार की युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए लगातार किए जा रहे हमारे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा विकसित उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है।