फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सब्जी से गायब हुआ टमाटर, दाम इतने कि सुनते ही लाल हो जाएगा मुंह

Thu, 29 Jun 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
tomato rate increase in uttarakhand 

अब न सब्जियों में खट्टापन आ रहा है और न ही रंग। खाने की टेबल से सलाद में टमाटर भी नदारद होने लगा है। पहाड़ के टमाटरों की आसमान छू रही कीमतों ने लोगों के दांत खट्टे करने शुरू कर दिए हैं।

मंडी से बाहर आते ही और लाल हुआ टमाटर

tomato rate increase in uttarakhand 
टमाटर के दामों में वृद्धि - फोटो : ANI

अमरोहा से टमाटर की आमद कम होने के कारण टमाटर 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।  एक सप्ताह पहले तक टमाटर के दाम जमीन पर थे। टमाटर 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा था।

tomato rate increase in uttarakhand 
tomatoes - फोटो : getty images

अचानक टमाटरों के दाम आसमान छू रहे हैं। एक किलो टमाटर अब फुटकर मंडी में 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। टमाटर कारोबारी दयाल आसवानी ने बताया कि पहाड़ से आने वाले टमाटर की एक पेटी 800 रुपये की आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
tomato rate increase in uttarakhand 
सुर्ख लाल रंग का लाल सोना टमाटर। - फोटो : अमर उजाला

एक पेटी में 15 से 16 किलो टमाटर था। जबकि अमरोहा से आने वाले टमाटर की कैरेट 500 रुपये की पड़ रही थी। कैरेट में टमाटर 25 किलो होता है। अमरोहा का टमाटर बारिश के कारण खराब हो गया है। बुधवार को अमरोहा से आई टमाटर की कैरेट की कीमत 11 सौ रुपये थी। कैरेट में 25 किलो टमाटर थी।

विज्ञापन
tomato rate increase in uttarakhand 
zas

आसवानी ने बताया कि अमरोहा से आने वाला टमाटर थोक मंडी में 45 रुपये प्रति किलो बिका। जबकि पहाड़ से आया टमाटर थोक मंडी में 50 रुपये प्रति किलो बिका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed