फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाई का नया फॉर्मूलाः अपने घर में खोल सकते हैं पोस्ट ऑफिस, कैसे जानिए

Thu, 29 Jun 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Jun 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
post office franchise open for public
post office franchise

आप अपने घर या संस्थान से डाकघर चला सकते हैं। डाक विभाग इसके लिए फ्रेंचाइजी का फार्मूला लेकर आया है। यह फ्रेंचाइजी कोई भी व्यक्ति अथवा संगठन ले सकता है। इसमें न केवल मनी ऑर्डर बल्कि रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट भी कर सकते हैं। डाक विभाग की ओर से इसके लिए बाकायदा कमीशन भी देगा। 

post office franchise open for public
post office franchise

स्टांप व स्टेशनरी की सेल, रजिस्टर्ड आर्टिकल, स्पीड पोस्ट आर्टिकल, मनी ऑर्डर की बुकिंग। पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के एजेंट बन सकते हैं और आफ्टर सेल सर्विसेज जैसे प्रीमियम आदि एकत्र कर सकते हैं। इसके अलावा डाक विभाग की रिटेल सर्विस जैसे बिल, टैक्स, फाइल कलेक्शन, पेमेंट सर्विसेज भी उपलब्ध करा सकते हैं। ई-गवर्नेंस की सुविधा भी दे सकते हैं। इन सभी सर्विसेज से कमाई होगी।

post office franchise open for public
post office franchise

पोस्ट ऑफिस की ओर से कमीशन भी निर्धारित किए गए हैं। रजिस्टर्ड आर्टिकल पर 3 रुपये,  स्पीड पोस्ट बुकिंग पर 5 रुपये, मनी ऑर्डर 100-200 रुपये पर 3.50 रुपये, 200 से अधिक 5 रुपये, 1000 आर्टिकल से ज्यादा रजिस्ट्री पर 20 प्रतिशत, पोस्टेज स्टांप और पोस्टल स्टेशनरी पर कुल सेल का 50 प्रतिशत  और रिटेल सर्विसेज, रेवेन्यू स्टांप, सेंट्रल रिक्रूटमेंट फीस पर 40 प्रतिशत का कमीशन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
post office franchise open for public
post office franchise

इसकी फ्रेंचाइजी लेने के लिए राजपुर रोड स्थित सीनियर सुप्रीटेंडेंट पोस्ट ऑफिसर कार्यालय में फॉर्म मिलता है। फार्म भरने के बाद एक नंबर दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
post office franchise open for public
post office franchise

चीफ पोस्ट मास्टर जेपी सेमवाल ने बताया कि इसके लिए करीब दस हजार रुपये सिक्योरिटी फीस भी जमा करानी होगी। इसकी शर्त यह है कि जहां आप फ्रेंचाइजी लें, उसके तीन किलोमीटर के दायरे में कोई और डाकघर न हो। एक से दो लाख रुपये का खर्च डाक विभाग के उत्पाद खरीदने में आ सकता है। डाक विभाग की यह भी शर्त है कि कम से कम 50 हजार रुपये प्रतिमाह का बिजनेस करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed