फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी स्टिक का जादू दिखाने वाली 'हैट्रिक गर्ल' वंदना बोलीं- वर्षों के संघर्ष के बाद मिला यह खिताब

Wed, 11 Aug 2021 10:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Aug 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Olympics: Indian women hockey star Vandana katariya scene Emotional in dehradun Graphic Era university
ग्राफिक एरा विवि में वंदना क्टारिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

टोक्यो ओलंपिक में पूरे विश्व को अपनी हॉकी स्टिक का जादू दिखाने वाली उत्तराखंड की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया ने कहा कि वर्षों के संघर्ष और परिवार के सहयोग से हैट्रिक गर्ल का खिताब मिला है। इसे बरकरार रखने के लिए आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। वह बुधवार को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रही थीं। 



टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी स्टार वंदना पहुंचीं देहरादून, ग्राफिक एरा ने दिया 11 लाख रुपये का पुरस्कार

उन्होंने कहा कि मेरी इस कामयाबी के पीछे पिता का हाथ है। अगर आज वह हमारे बीच होते तो उन्हें अपनी बेटी पर नाज होता। वंदना ने कहा कि इस साल 54 लाख रुपये से अधिक का पैकेज मिलना ग्राफिक एरा के शिक्षा के उच्च स्तर और उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक ट्रेनिंग देने की अच्छी व्यवस्था का प्रमाण है।

टोक्यो ओलंपिक: शानदार प्रदर्शन के बाद घर पहुंचीं वंदना, गले मिलते ही छलक पड़े मां-बेटी के आंसू, तस्वीरें

कार्यक्रम में ढोल नगाड़ों की थाप और पुष्प वर्षा से स्वागत के बाद विवि की ओर से हैट्रिक गर्ल को 11 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वंदना को ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा भी की गई। इससे पहले वंदना के अपने पिता स्व. नाहर सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tokyo Olympics: Indian women hockey star Vandana katariya scene Emotional in dehradun Graphic Era university
ग्राफिक एरा विवि में वंदना क्टारिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि वंदना ने पूरी दुनिया में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। कहा कि अगले ओलंपिक में भारत हॉकी में स्वर्ण पदक अवश्य जीतेगा।

Tokyo Olympics: Indian women hockey star Vandana katariya scene Emotional in dehradun Graphic Era university
ग्राफिक एरा विवि में वंदना क्टारिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने कहा कि वंदना ने अपने प्रदर्शन से देश भर की लड़कियों को आगे बढ़ने की राह दिखाई है। इस मौके पर कुलपति डॉ. राकेश कुमार शर्मा, ग्राफिर एरा हिल विवि के कुलपति डॉ. संजय जसोला समेत शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tokyo Olympics: Indian women hockey star Vandana katariya scene Emotional in dehradun Graphic Era university
वंदना कटारिया के साथ सेल्फी लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

वंदना के साथ आए परिवार के सदस्यों ने कहा कि भारतीय टीम हॉकी में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाई इसका मलाल है, लेकिन वंदना और उनकी टीम के शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश का नाम रोशन किया है। वंदना के भाई सौरभ कटारिया, बहन रचना कटारिया, ललिता कटारिया ने कहा कि वंदना ने अपने खेल से परिवार को नई पहचान दिलाई है।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Indian women hockey star Vandana katariya scene Emotional in dehradun Graphic Era university
उत्तराखंड पहुंचीं वंदना - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार के राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के फैसले पर वंदना के परिजनों ने कहा कि सरकार के इस फैलसे से देश के खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ा है। कहा कि मेजर ध्यानचंद का हॉकी में अविश्वसनीय योगदान रहा है। उन्होंने विदेशी धरती पर देश का नाम रोशन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed