टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को अपने हरिद्वार स्थित घर पर पहुंच गईं। जहां मां को देखते ही वंदना भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक सकीं। हरिद्वार के रोशनबाद गांव की निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। तब से वंदना कटारिया के हरिद्वार पहुंचने का इंतजार हो रहा था और वह इंतजार आज खत्म हो गया। वंदना कटारिया आज बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गईं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां से वह रोशनाबाद स्थित स्टेडियम पहुंचीं, जहां उनका सम्मान किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लाेग मौजूद रहे। हर कोई वंदना को देखने के लिए उत्सुक दिख रहा था। सभी लोग मोबाइल कैमरे में वंदना की तस्वीर ले रहे थे। स्टेडियम से वंदना अपने गांव पहुंचीं और मां के देखकर भावुक हो गईं। बताया गया कि वंदना दो दिन तक हरिद्वार में ही रहेंगी और उसके बाद कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
टोक्यो ओलंपिक: शानदार प्रदर्शन के बाद घर पहुंचीं वंदना, गले मिलते ही छलक पड़े मां-बेटी के आंसू, तस्वीरें
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 11 Aug 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन