भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन में बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
2 of 5
तूफान की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में बीते करीब एक सप्ताह से तेज गर्म हवाओं और तापमान ने जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर होने तक तापमान इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सोमवार को भी दिनभर गर्म हवाएं चलीं हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल भी आए, लेकिन गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में सोमवार शाम से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे, कई जगहों पर बारिश होगी। साथ ही प्रदेश के अनेक हिस्सों में अगले दो दिन आंधी, बारिश और भारी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश से मैदान के साथ पहाड़ों में भी गर्मी से राहत मिलेगी। अगले चार दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इससे सुगल रहे जंगलों को राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को कपकोट के पनौरा गांव में तेज आंधी से घरों पर पेड भी गिर गए।
उधर, गरुड़ (बागेश्वर) में रुक-रुक कर तेज तूफान आने के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दर्शानी में एक नव निर्मित मकान पर तुन का एक विशालकाय पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इधर तराई भाबर में गर्मी से लोग बेहाल रहे।