फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट की दुनिया में हलचल: विपक्षी टीम का ये खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए बन सकता है बड़ा खतरा

Sat, 09 Jun 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jun 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
this player can dangerous for indian cricket team
indian cricket team

टी20 मैच में विपक्षी टीम के छक्के छुड़ाने वाले इस खिलाड़ी ने क्रिकेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। ये खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खतरा साबित हो सकता है। भारत के खिलाफ बंगलुरु में 14 जून को पहला टेस्ट खेलने जा रही अफगानिस्तान टीम के लिए स्पिनर राशिद खान अब तुरुप का इक्का साबित होंगे। राशिद ने तीन मैचों में 8 विकेट लेकर टीम की जीत की इबारत लिखी। बांग्लादेश को 3-0 से करारी हार देने के बाद टीम का मनोबल सातवें आसमान पर है। अफ गानिस्तान के खिलाड़ी भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं।

Trending Videos
this player can dangerous for indian cricket team
rashid khan
बांग्लादेश और अफ गानिस्तान के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी-20 टूर्नामेंट में अफ गानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन कर दिखाया।

 
this player can dangerous for indian cricket team
t20 in dehradun
पहले मैच में मैच में उन्होंने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके थे। जिसमें उन्होंने मुशफि कुर रहीम, सब्बीर रहमान और मोसद्दक हुसैन के विकेट झटके थे। वहीं, दूसरे मैच में तमीम इकबाल, कप्तान शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार और मोसद्दक हुसैन का विकेट लेकर जीत दिलाई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
this player can dangerous for indian cricket team
t20 in dehradun
इस दौरान उन्होंने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए थे। वहीं अंतिम मैच में एक विकेट लिया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तक राशिद की तारीफ  कर चुके हैं। ऐसे में भारत के खिलाफ  टेस्ट मैच में वह अहम भूमिका निभा सकते हैं।

 
विज्ञापन
this player can dangerous for indian cricket team
t20 in dehradun
मजबूत एशियन टीम के रूप में उभरी अफगानिस्तान
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को एशिया की मजबूत टीमें हैं। इन सबके बीच अफ गानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश की टीम को हराकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि टी-20 में अफ गानिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर है। ऐसे में टेस्ट मैच में यह प्रदर्शन जारी रख पाना अफ गान के खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed