फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफगानिस्तान-बांग्लादेश के T20 मुकाबले के बाद देहरादून में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक और बड़ी खबर

Sat, 09 Jun 2018 08:43 AM IST
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 09 Jun 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
good news for dehradun cricket fans
rajiv gandhi international cricket stadium - फोटो : amar ujala

अफगानिस्तान और बांग्लादेश की तीन टी-20 मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद अब देहरादून के क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खबर है। अब अगस्त में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीमें देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ सकते हैं।


 

Trending Videos
good news for dehradun cricket fans
t20 in dehradun
अफगानिस्तान-बांग्लादेश का अंतिम टी-20 मैच देखने पहुंचे खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्टेडियम को बीसीसीआई से मान्यता मिल जाएगी। उधर, आईपीएल मुकाबलों की संभावनाओं के मद्देनजर आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला भी अंतिम मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे।

 
good news for dehradun cricket fans
t20 in dehradun
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुई तीन मैचों की श्रृंखला को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के ट्रायल के तौर पर भी लिया गया था। इसके जरिए मैदान की व्यवस्थाओं और अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। श्रृंखला शुरू होने से पहले आईसीसी मैच रेफ री जवागल श्रीनाथ ने मैदान का निरीक्षण किया था। उन्होंने मैदान की व्यवस्थाओं और स्टेडियम की सुविधाओं को विश्वस्तरीय बताते हुए आयोजन के लिए उपयुक्त बताया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
good news for dehradun cricket fans
t20 in dehradun
अब तीन मैचों की सीरीज के बाद दोनों ही टीम प्रबंधन और आईसीसी ने भी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर संतुष्टि जताई है। ऐसे में इस मैदान में भविष्य में अन्य आयोजनों का रास्ता भी खुल गया है। सबसे ज्यादा संभावना अगले वर्ष होने वाले आईपीएल मुकाबलों के आयोजन की जताई जा रही है। इस वर्ष भी यहां आईपीएल आयोजित किए जाने को लेकर चर्चा हुई थी हालांकि अंतिम समय में इस पर सहमति नहीं बन सकी।

 
विज्ञापन
good news for dehradun cricket fans
arvind pandey
अब खेल मंत्री अरविंद पांडे एक बार फिर आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी की बात कह रहे हैं। मेजबानी के अलावा यह मैदान किसी और अंतरराष्ट्रीय टीम का होम ग्राउंड भी बन सकता है। खेल मंत्री के मुताबिक, अगस्त में वह न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच मुकाबले के लिए प्रयासरत हैं। इसके अलावा आईपीएल की कई टीमों के पास अपना होम ग्राउंड न होने के चलते दून का यह मैदान कुछ और टीमों का होम ग्राउंड बन सकता है। आईपीएल के नियमों के अनुसार किसी भी टीम को आधे मुकाबले अपने होम ग्राउंड पर खेलने होते हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो किसी भी टीम का होम ग्राउंड बनने की दशा में अगले वर्ष यहां कम से कम छह से आठ मुकाबले खेले जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed