फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी खबर: भारतीय क्रिकेट टीम में ये युवा धुरंधर ले सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी की जगह

Sat, 09 Jun 2018 08:42 AM IST
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 09 Jun 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
these youth player can take ms dhoni place in indian cricket team
DHONI MILK

उत्तराखंड के मौजूदा चार विकेटकीपर बल्लेबाजों में से कोई एक विकेट के पीछे पूर्व कप्तान धोनी की जगह ले सकता है।


 

Trending Videos
these youth player can take ms dhoni place in indian cricket team
ऋषभ पंत
गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से तीन खिलाड़ी पूरी तरह से कुमाऊं से ताल्लुक रखते हैं, जबकि ऋषभ मूल रूप से कुमाऊं के हैं और वर्तमान में उनका परिवार रुड़की में रहता है। जहां तक माही की जगह के सबसे बड़े दावेदार की बात है तो पहला नाम आईपीएल 2018 के सिक्सर किंग ऋषभ पंत का है।

 
these youth player can take ms dhoni place in indian cricket team
आर्यन जुयाल - फोटो : SELF
पंत दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के अलावा दिल्ली रणजी टीम के लिए विकेट कीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा तीन और दावेदारों में उड़ीसा रणजी टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हल्द्वानी के सौरभ रावत, आर्यन जुयाल और अनुज रावत शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these youth player can take ms dhoni place in indian cricket team
rishabh pant
ऋषभ पंत : अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने वाले ऋषभ पंत का जन्म रुड़की में हुआ। ऋषभ का नाम उस समय चर्चा में आया था, जब वह सचिन तेंदुलकर की तरह पिता राजेंद्र पंत की मौत के अगले दिन मैच खेलने के लिए मैदान पर पहुंच गए थे। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ इस आईपीएल में सर्वाधिक 37 छक्कों की वजह से सिक्सर किंग के रूप में चर्चित रहे। ऋषभ को इस सीजन में एमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड मिला। उन्होंने 684 रन 52.61 की औसत और 173.60 की स्ट्राइक रेट से बनाए। क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज भी उन्हें धोनी का उत्तराधिकारी बता रहे हैं। 

 
विज्ञापन
these youth player can take ms dhoni place in indian cricket team
Aryan Juyal
आर्यन जुयाल : भारतीय अंडर 19 विश्व विजेता क्रिकेट टीम के सदस्य आर्यन जुयाल मध्यमक्रम के बल्लेबाज के अलावा विकेट के पीछे कमाल की विकेटकीपिंग करते हैं। हल्द्वानी के डॉ. संजय जुयाल और डॉ. प्रतिमा जुयाल के बेटे की बचपन में प्रतिभा पहचानी कोच दान सिंह कन्याल ने। उन्होंने ही उसे बचपन में ट्रेंड किया। इसके बाद आर्यन की प्रतिभा को निखारा रवि नेगी और गौतम गंभीर के कोच संजय भरद्वाज ने। अंडर-19 बीनू मांकड़ ट्रॉफी और जोनल मैचों में पूरे सीजन में उनके नाम करीब 1500 रन हैं। विश्वकप की वजह से उन्हें यूपी की ओर से दो ही रणजी मैच खेलने को मिले, जिसमें 27 और 70 रन के अलावा विकेट के पीछे तीन कैच लपके हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed