फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी को दी गाली, विकीपीडिया पेज में छेड़छाड़ कर बदल दी पत्नी

Fri, 08 Jun 2018 07:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 08 Jun 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
Ex Team India player Hrishikesh Kanitkar faces abusive language on his Wikipedia page
Hrishikesh Kanitkar

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ऋषिकेश कानिटकर को ऑनलाइन गालियों का सामना करना पड़ा। वर्तमान में तमिलनाडु के कोच का दायित्व संभालने वाले कानिटकर के विकीपीडिया पेज पर किन्हीं शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ कर अपशब्द लिख दिए।

Ex Team India player Hrishikesh Kanitkar faces abusive language on his Wikipedia page
इतना ही नहीं 43 वर्षीय इस कोच की व्यक्तिगत जानकारियों में भी छेड़छाड़ की गई। मसलन पूर्व न्यूजीलैंड नेटबॉल खिलाड़ी बर्निस मेने को उनकी पत्नी बता दिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि बर्निस का विवाह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज डायन नैश से हुआ था।
Ex Team India player Hrishikesh Kanitkar faces abusive language on his Wikipedia page
वैसे जल्द ही इन शरारतों को सुधार लिया गया। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी क्रिकेटर के विकीपीडिया पेज पर ऐसी छेड़छाड़ की गई। इसके पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेड डर्नबाक और भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पर भी ट्रोल्स ने इसी तरह निजी हमले किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ex Team India player Hrishikesh Kanitkar faces abusive language on his Wikipedia page
2014 में डर्नबाक के पेज को 'वर्स्ट प्लेयर ऑफ ऑल टाइम' बता दिया गया था तो स्टार भारतीय ऑलराउंडर जडेजा की प्रोफाइल में एक 'परोपकारी', 'नोबेल पुरस्कार विजेता', और 'भगवान का करीबी' लिख दिया गया।
विज्ञापन
Ex Team India player Hrishikesh Kanitkar faces abusive language on his Wikipedia page
बात अगर ऋषिकेश कानिटकर के करियर की करें तो उनकाअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। टेस्ट करियर में सिर्फ 2 टेस्ट खेलकर 74 रन बनाने वाले कानिटकर ने 1997 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर वनडे से डेब्यू किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed