गजबः इंडियाज गॉट टैलेंट को टक्कर दे रहा इनका टैलेंट
कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे इंडियाज गॉट टैलेंट को देहरादून में आए ये कलाकार बखूबी मात दे रहे हैं। तस्वीरों में देखें...
गजबः इंडियाज गॉट टैलेंट को टक्कर दे रहा इनका टैलेंट
देहरादून के दर्शकों के लिये पहली बार द ग्रेट रॉयल सर्कस मनोरंजन का पिटारा लेकर आया है। सर्कस के पहले दिन दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। विदेशी कलाकारों ने कभी दर्शक हंसी से लोट पोट हुए तो कभी खतरनाक कारनामे देख दिल थाम के बैठे।
गजबः इंडियाज गॉट टैलेंट को टक्कर दे रहा इनका टैलेंट
रस्सी पर ऊपर चढ़ती लड़की को देख सभी दर्शक दिल थाम के बैठते। और उसके नीचे गिरते ही धड़कने तेज होती। वही मंगोलियन के कलाकारों की ग्लोब के अंदर बाइक स्टंट ने दर्शकों को हैरत में डाल दिया।
गजबः इंडियाज गॉट टैलेंट को टक्कर दे रहा इनका टैलेंट
सर्कस में कलाकार अपनी कारनामों में एक कहानी के जरिये दर्शकों को हर
दिन मैसेज देंगे। परेड ग्राउंड में द ग्रेट रॉयल सर्कस का शुभारंभ विधायक
राजकुमार ने किया। उनके साथ महिला आयोग उपाध्यक्ष रजनी रावत भी पहुंची।
मंगोलियन, अफ्रीकन और मणिपुर के कलाकारों के कारनामे देख दोनों ही देर तक
बैठने को विवश हुए।
गजबः इंडियाज गॉट टैलेंट को टक्कर दे रहा इनका टैलेंट
यह सिलसिला अभी महीने भर चलेगा। कलाकार हर दिन नये कारनामे लेकर दर्शकों के बीच उपस्थित होंगे। विदेशी कलाकारों के अलावा नेपाली और स्थानीय कलाकार भी अपने कारनामे दिखाएंगे।