फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टेरिटोरियल आर्मी डे: जवानों के बीच थिरके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गाया बेड़ू पाको बारमासा गीत, तस्वीरें

Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Territorial Army Day: Chief Minister Pushkar Singh Dhami danced among soldiers, sang Bedu Pako Barmasa song, photos
टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर शाम देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित 127 इंफेंट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी कैंपस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवानों के साथ थिरके, साथ ही उन्होंने उनके साथ बेड़ू पाको बारमासा गीत भी गाया। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है। इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मे. जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, ले. कर्नल नवीन पंवार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित थे।

Territorial Army Day: Chief Minister Pushkar Singh Dhami danced among soldiers, sang Bedu Pako Barmasa song, photos
टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
टेरिटोरियल आर्मी में आप देश के आम नागरिक रहते हुए सैन्य अनुभव ले सकते हैं। यह एक वॉलंटियर सर्विस होती है।
Territorial Army Day: Chief Minister Pushkar Singh Dhami danced among soldiers, sang Bedu Pako Barmasa song, photos
टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनिंग देने के बाद जरूरत पड़ने पर सेना आपकी सेवा ले सकती है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो कुछ वजहों से सेना में भर्ती नहीं हो पाते, ऐसे युवाओं को सेना टेरिटोरियल आर्मी भर्ती के जरिए देश सेवा का मौका देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Territorial Army Day: Chief Minister Pushkar Singh Dhami danced among soldiers, sang Bedu Pako Barmasa song, photos
टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी विषय में स्नातक डिग्री। आवेदक शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ हो। 

विज्ञापन
Territorial Army Day: Chief Minister Pushkar Singh Dhami danced among soldiers, sang Bedu Pako Barmasa song, photos
टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष। वेतन: 56,100 से 1,77,500 रुपये, साथ में 15500 रुपये मिलिट्री सर्विस ग्रेड पे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed