फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: पेट्रोल सौ के पार, डीजल भी शतक के करीब, केंद्र सरकार को घेरा, शहरभर में हुए धरना-प्रदर्शन, तस्वीरें

Sat, 09 Oct 2021 08:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Oct 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Petrol, Diesel Prices 9 october today : petrol price crossed 100 rupees in dehradun, protest done by congress photos
देहरादून में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में पहली बार सामान्य पेट्रोल ने शतक पूरा कर लिया है। शनिवार को दून में पेट्रोल के दाम 100.19 रुपये रहे। वहीं डीजल के दाम भी अब शतक की करीब है। डीजल के दाम 93.51 रुपये हैं। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम लोगों की मुसीबतें भी बढ़ा दी हैं। जानकारों की मानें तो पेट्रोल 105 रुपये से ऊपर पहुंचने की संभावना है। दून में पेट्रोल कई दिनों से शतक के आसपास था। पेट्रोल के दाम 90 रुपये पर पहुंचते ही पेट्रोल पंपों ने मशीनों को अपडेट करना शुरू कर दिया था। प्रीमियम पेट्रोल के सौ का आंकड़ा छूने के बाद कई पेट्रोल पंपों को इस समस्या से जूझना पड़ता था। लिहाजा सामान्य पेट्रोल को लेकर पेट्रोल पंपों ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली थीं। लिहाजा शनिवार को जब सामान्य पेट्रोल का आंकड़ा सौ के पार पहुंचा तो कोई दिक्कत नहीं आई। पेट्रोल भराने पहुंचे छात्र मुकेश और रितेश बताया कि पॉकेट मनी सीमित है, लेकिन मजबूरी में पेट्रोल रोज भरवाना पड़ रहा है। आगे चलकर यह दो सौ भी हो सकता है। सरकार को इसको कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

Petrol, Diesel Prices 9 october today : petrol price crossed 100 rupees in dehradun, protest done by congress photos
दून में सामान्य पेट्रोल के दाम 100.19 रुपये प्रति लीटर - फोटो : अमर उजाला

दून पेट्रोल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सचिन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को दून में सामान्य पेट्रोल के दाम 100.19 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम के दाम 103.5 रुपये प्रति लीटर रहे। डीजल के दाम 93.51 रुपये प्रति लीटर रहा। गुरुवार को पेट्रोल के दाम 99. 91 रुपये प्रति लीटर रहा। सामान्य पेट्रोल के दाम 105 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने के आसार हैं।

Petrol, Diesel Prices 9 october today : petrol price crossed 100 rupees in dehradun, protest done by congress photos
देहरादून में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस समेत विभिन्न जरूरी वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। विरोध में शहर में अलग-अलग स्थान पर धरना प्रदर्शन भी किए। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने चकराता रोड स्थित गुरु कृपा पेट्रोल पंप पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘देश में मच गया हाहाकार, पेट्रोल-डीजल सौ के पार’ और ‘डबल इंजन हो गया फेल, महंगा राशन महंगा तेल’ जैसे नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Petrol, Diesel Prices 9 october today : petrol price crossed 100 rupees in dehradun, protest done by congress photos
देहरादून में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

धस्माना ने कहा कि आज देश की आम जनता पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की लगातार आसमान छूती कीमतों से परेशान है, लेकिन मोदी सरकार को जनता के साथ कोई सहानुभूति नहीं है। आज उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर पार व डीजल की कीमत 93 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। प्रदर्शनकारियों में मंजू त्रिपाठी, महेश जोशी, सुमित खन्ना, गौतम सोनकर, सुमित्रा ध्यानी, कोमल वोहरा, संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Petrol, Diesel Prices 9 october today : petrol price crossed 100 rupees in dehradun, protest done by congress photos
देहरादून में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बल्लूपुर चौक पर एकत्र होकर बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते दाम के विरोध में हॉर्न बजाओ प्रदर्शन किया। घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ महानगर कांग्रेस ने भी गुस्सा जताया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के चलते पहले से ही तमाम लोग बेरोजगार हो गए हैं। लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसके बावजूद केंद्र सरकार गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है। लालचंद शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने जल्द से जल्द गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किए तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed