फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः 10 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या से लोगों में उबाल, सड़कों पर उतरी जनता

Thu, 08 Aug 2019 09:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Aug 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
ten year of Girl brutally murder after sexual assault in kotdwar uttarakhand public protest
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार में 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बच्ची के परिजन और यहां की जनता सड़कों पर उतर आई है। गुरुवार की सुबह बच्ची के परिजनों ने झंडा चौक पर जाम लगा दिया। बुधवार को यह मामला सामने आने के बाद देर शाम तक मृतक बच्ची के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा काटा था।

ten year of Girl brutally murder after sexual assault in kotdwar uttarakhand public protest
- फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन का यह दौर गुरुवार तड़के ही शुरू हो गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए लोगों ने कोटद्वार में बाजार बंद करवाया। विश्व हिंदू परिषद समेत कई संगठनों ने रैली निकाल कर इंसाफ की मांग की। फिलहाल यहां स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
 

ten year of Girl brutally murder after sexual assault in kotdwar uttarakhand public protest
- फोटो : अमर उजाला

मासूम बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। आज प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ten year of Girl brutally murder after sexual assault in kotdwar uttarakhand public protest
- फोटो : अमर उजाला

वहीं बुधवार को भी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर बच्ची के गुम होने के मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बाद अगर पुलिस सक्रिय हो जाती तो यह घटना नहीं होती।

विज्ञापन
ten year of Girl brutally murder after sexual assault in kotdwar uttarakhand public protest
कोटद्वार में बच्ची की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों को खरी खोटी सुनाते हुए आक्रोशित लोगों ने बंदी गृह में रखे आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की। बंदी गृह में आरोपियों के लिए पंखे लगाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की मददगार बन उन्हें सुविधा दे रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed