फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड नाइट और फैशन शो से सजेगी एशिया के सबसे ऊंचे बांध की झील में महफिल, बहुत कुछ होगा खास

Sun, 06 May 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 May 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Tehri Lake Festival 2018 bollywood night and fashion show will held
jet ski in tehri lake

एशिया के दूसरे सबसे ऊंचे बांध की झील के महोत्सव में इस बार बहुत कुछ खास होने जा रहा है।

Tehri Lake Festival 2018 bollywood night and fashion show will held
tehri lake festival

बता दें कि, उत्तराखंड में टिहरी महोत्सव की तैयारी में सरकार जोर-शोर से जुट गई है। पहली बार ये इंतजाम किया जा रहा है कि टिहरी महोत्सव के लिए जुटने वाले पर्यटक झील क्षेत्र में ही रुक पाएं। कम से कम 500 लोगों के रहने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए पूरी टैंट कालोनी बसाने का सरकार का इरादा है।

Tehri Lake Festival 2018 bollywood night and fashion show will held
सतपाल महाराज - फोटो : AmarUjala

बॉलीवुड नाइट और फैशन शो के साथ वाटर एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स इस बार देशी विदेशी पर्यटकों को लुभाएंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। महाराज के अनुसार 25 से 27 मई तक चलने वाले महोत्सव से इस बार पर्यटन को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि इस बार इट एंड साउंड शो, वाटर स्क्रीन पर लेजर शो आदि का भी आयोजन होगा। पर्यटकों को उत्तराखंड की ग्रामीण संस्कृति से रूबरू कराने के लिए उन्हें गांवों की यात्रा भी करवायी जाएगी। झील के किनारे कैंपिंग और टेंटिंग भी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए अलग अनुभव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tehri Lake Festival 2018 bollywood night and fashion show will held
- फोटो : amar ujala

इस तीन दिनी आयोजन को सरकार इस बार एकदम अलग अंदाज में करने जा रही है। इससे पहले हुए टिहरी महोत्सव को विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाता रहा है। टिहरी झील के अलावा नगर पालिका क्षेत्र, बौराड़ी स्टेडियम आदि जगहों पर इस महोत्सव की गतिविधियां आयोजित की जाती रही हैं। इस बार सारी गतिविधियां झील क्षेत्र में होने जा रही हैं। मंशा है कि टिहरी झील के प्रमोशन के लिए ये महोत्सव किया जा रहा है और पर्यटक उसी के इर्द-गिर्द केंद्रित रहें

विज्ञापन
Tehri Lake Festival 2018 bollywood night and fashion show will held
jet ski in tehri lake - फोटो : AmarUjala

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर के अनुसार, टिहरी झील क्षेत्र के आस-पास रहने की क्षमता को विकसित किया जा रहा है। करीब 500 लोगों के रात-दिन वहां रहने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। इधर, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि गर्मियों की छुुट्टियों में पधारो टिहरी की थीम को लेकर आगे बढ़ा जा रहा है। इस आयोजन में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। विभिन्न राज्यों से सांस्कृतिक दलों को महोत्सव में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक टिहरी पहुंच सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed