{"_id":"6470f22f07abe25a54087b29","slug":"tehri-car-accident-one-family-five-members-died-mourning-in-all-village-2023-05-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tehri Car Accident: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम, शवों को देख बिलख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Car Accident: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम, शवों को देख बिलख पड़े परिजन
टिहरी की बालगंगा तहसील में सेंदुल-पटुड़ गांव मोटर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होने से होल्टा गांव में मातम पसर गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजन उनके जिंदा होने की आस में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े लेकिन वहां पांचों के शव देखकर वह सुधबुध खो बैठे। परिवार के लोग जहां सांत्वना देने गए थे, उस राजगांव में भी शोक छा गया।
शुक्रवार को होल्टा गांव का गबर सिंह अपनी पत्नी बबली देवी और भाभी उर्मिला देवी, सोना देवी और तुलसी देवी के साथ भाई की बहू के पिता की मौत पर सांत्वना देने राजगांव गए थे। रिश्तेदारों को ढांढस बंधाने के बाद वह अपराह्न तीन बजे घर लौटने के लिए कार में बैठ गए थे लेकिन बैक करते समय कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
2 of 5
टिहरी में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कार दुर्घटना का पता चलते ही लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन जब तक स्थानीय लोग खाई में उतरे तब तक बहुत देर हो चुकी थी इसके कुछ देर बाद ही घटनास्थल से 45 किमी दूर होल्टा गांव में भी दुर्घटना की खबर पहुंच गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। अपना के जिंदा होने की आस में परिजन रोते-बिलखते राजगांव घटनास्थल हुंचे। लेकिन वहां परिवार के सभी पांच लोगों कि शव देखकर वह अपनी सुधबुध खो बैठे।
3 of 5
टिहरी में कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
यह खबर मिलते ही होल्टा और राजगांव में भी मातम पसर गया। होल्टा गांव में रोते-बिलखते परिवार को सांत्वना देने के लिए देर रात तक लोग मृतक गबर सिंह के घर पहुंचते रहे। जबकि कई लोग सीएचसी बलेश्वर पहुंचे। अपने बीच के हंसते- खेलते परिवार के पांच लोगों के शोक में होल्टा गांव में रात को चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टिहरी में कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
एक समधी और चार समधिनों की मौत से शोक में बहू के मायके राजगांव में भी मातम पसर गया। मृतक सोना देवी के पति सरोप सिंह ने बताया कि वह राजगांव में समधि के निधन पर सांत्वना देने गए थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी।
विज्ञापन
5 of 5
टिहरी में कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
मृतक उर्मिला देवी के पुत्र विनय ने बताया कि दुर्घटना से कुछ देर पहले ही उनसे फोन पर बात हुई थी। जिसमें उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही थी। लेकिन इस अनहोनी ने उन्हें हमेशा के लिए दूर कर दिया। परिजनों की मौत की खबर मिलने के बाद बाहर रहे बच्चे भी घर के लिए निकल गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।