मुंबई में मॉडल और मोहल्ला कपूरलॉज कंपाउंड तल्लीताल (नैनीताल) निवासी रोमान शॉल इन दिनों फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन से जल्द शादी करने को लेकर चर्चाओं में हैं। नेशनल मीडिया और सोशल मीडिया के जरिये मिलीं खबरों से नैनीताल में कश्मीरी शॉल का व्यवसाय करने वाले उनके पिता रियाज शॉल और मां बेहद खुश हैं।
उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले उनके जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने उन्हें फोन पर बधाई दी थी। अगर दोनों शादी करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी। पिता रियाज ने सोमवार को अमर उजाला को बताया कि रोमान बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा सरोवर नगरी के सनवाल स्कूल में हुई, जबकि अम्तुल्स स्कूल से उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की। उन्होंने देहरादून यूटीआई से इंजीनियरिंग की।
देहरादून के एक समारोह में मुंबई से पहुंचे एक व्यक्ति ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दी। इसके बाद रोमान दिल्ली चले गए। वहां से पिता को बताए बिना मुंबई चले गए और वर्ष 2015 में अपना पहला फोटो शूट किया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फोटो शूट किए और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाई।
4 of 5
sushmita sen
- फोटो : bollywoodlife
नैनीताल में पिता ने बताया कि रोमान की छोटी बहन नादिया नोएडा में सीए हैं। वे लोग कश्मीर के श्रीनगर के मूल निवासी हैं। मुंबई में मॉडलिंग के दौरान करीब आठ महीने पहले रोमान की मुलाकात पूर्व मिस यूनिवर्स एवं अभिनेत्री सुष्मिता सेन से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद आए दिन रोमान के फोटो सुष्मिता सेन के साथ आते रहे।
पिता ने रोमान से दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा तो रोमान ने सुष्मिता को सिर्फ अपनी अच्छी दोस्त बताया। पिता ने कहा कि परिवार वालों को दोनों की शादी से कोई ऐतराज नहीं है। रोमान ने अपने बल पर यह मुकाम हासिल किया है।