Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Literature Festival 2026 grand confluence of stars and literature awaits from 27 November

देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल: सजेगा सितारों और साहित्य का महाकुंभ, एआर रहमान से लेकर शबाना आजमी तक जुटेंगे दिग्गज

Sun, 15 Nov 2026 09:40 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 15 Nov 2026 09:40 PM IST
सार

महोत्सव के 2026 संस्करण की घोषणा रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में फिल्म निर्देशक, लेखक व संगीतकार विशाल भारद्वाज, गायिका रेखा भारद्वाज ने की।

विज्ञापन
Dehradun Literature Festival 2026 grand confluence of stars and literature awaits from 27 November
देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल को लेकर प्रेसवार्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साहित्य, सिनेमा, संगीत और कला की दुनिया के दिग्गजों का जमावड़ा एक बार फिर देहरादून में लगने जा रहा है। 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (डीडीएलएफ) में इस बार देश की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। तीन दिवसीय महोत्सव में संगीतकार एआर रहमान, फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, प्रसिद्ध संगीतकार विशाल भारद्वाज, गायिका रेखा भारद्वाज, अभिनेत्री शबाना आजमी, रत्ना पाठक शाह और अभिनेता राज बब्बर समेत साहित्य, सिनेमा और कला जगत की कई हस्तियां अपने अनुभव साझा करेंगी।

विज्ञापन


दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की इस वर्ष की थीम लाइफ, लिटरेचर, लेगेसी रखी गई है। इसके तहत जीवन के अनुभवों, साहित्यिक विरासत और रचनात्मकता के सामाजिक प्रभाव पर विशेष चर्चा होगी।
विज्ञापन


महोत्सव के 2026 संस्करण की घोषणा रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में फिल्म निर्देशक, लेखक व संगीतकार विशाल भारद्वाज, गायिका रेखा भारद्वाज ने की। इस बार महोत्सव में एआर रहमान और इम्तियाज अली के बीच पहली बार होने वाला विशेष संवाद प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसमें सिनेमा, संगीत और कहानी कहने की कला के आपसी संबंधों पर चर्चा होगी। संगीतकार विशाल भारद्वाज ने बताया कि महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण दुआ-देहरादून यूनाइटेड आर्टिस्ट्स नाम से शुरू की जा रही नई पहल होगी। इसके तहत फंड जुटाने के लिए संगीत कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: औली-बदरीनाथ में बर्फबारी, सीएम की बड़ी घोषणा, जंगल सफारी शुरू, अंकिता हत्याकांड में नया मोड़

इसका उद्देश्य उत्तराखंड के संवेदनशील और ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों को मजबूत बनाने और उनकी सहायता करना है। इस पहल का पहला कार्यक्रम 29 नवंबर को होगा। इसमें विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शाम के कार्यक्रमों में संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों की विशेष शृंखला भी होगी। इनसे प्राप्त धनराशि सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित की जाएगी। इस मौके पर डीडीएलएफ के संरक्षक एचएस मान, संस्थापक समरांत विरमानी, सहभागिता निदेशक सौम्या कुलश्रेष्ठ भी मौजूद रहीं।

Trending Videos

रस्किन बॉन्ड के उपन्यास के 70 साल पूरे होने पर विशेष संस्करण
प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड के चर्चित पहले उपन्यास द रूम ऑन द रूफ के प्रकाशन के 70 वर्ष पूरे होने पर महोत्सव में विशेष आयोजन होगा। वर्ष 1956 में प्रकाशित इस उपन्यास की वर्षगांठ पर पहले दिन पेंगुइन इंडिया की ओर से इसका विशेष चित्रांकित चित्रकथा संस्करण जारी किया जाएगा। यह संस्करण रस्किन बॉन्ड की साहित्यिक विरासत और उनकी कालजयी कहानी की लोकप्रियता को समर्पित होगा। महोत्सव के संस्थापक समरांत विरमानी ने कहा कि इस वर्ष अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने का प्रयास किया गया है। वहीं, सिनेमा की चर्चित फिल्मों की रचनात्मक यात्रा और उनके सामाजिक प्रभाव पर भी महोत्सव में विशेष सत्र आयोजित होंगे।

ममता कालिया को मिलेगा ‘शिवानी-आयरन लेडी ऑफ द हिल्स’ सम्मान
साहित्यिक कार्यक्रमों में वरिष्ठ लेखिका ममता कालिया को शिवानी-आयरन लेडी ऑफ द हिल्स सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान कुमाऊं की प्रसिद्ध लेखिका शिवानी के नाम पर स्थापित किया गया है। जबकि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पीपल बाबा को गार्डियंस ऑफ द हिमालयाज सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा उभरती साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रस्किन बॉन्ड लिटरेरी अवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे। महोत्सव में कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन और बलिदान पर आधारित पुस्तक ये दिल मांगे मोर पर विशेष संवाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed