Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Youth releases video on social media claims involvement in Patel Nagar robbery case

हमने की थी लूट, मैंने कार से उठाया था पैसे का थैला: युवक ने जारी किया वीडियो, किया लूट में शामिल होने का दावा

Sun, 15 Nov 2026 10:16 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 15 Nov 2026 10:16 PM IST
सार

वीडियो में आदित्य ने बताया कि सिद्धांत बड़ोनी ने ही उसे फोन कर स्नूकर खेलने के बहाने बुलाया था। वहां पहले से कई लड़के मौजूद थे। सिद्धांत ने सभी को लूटपाट की योजना समझाई थी।

विज्ञापन
Dehradun Youth releases video on social media claims involvement in Patel Nagar robbery case
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पटेलनगर लूटकांड को लेकर अब खुड़बुड़ा निवासी आदित्य ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नया खुलासा किया है। इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में आदित्य ने खुद को इस लूटकांड में शामिल बताते हुए कहा कि उसने ही कार से पैसों का थैला निकाला था। साथ ही उसने बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बड़ोनी पर पूरी वारदात की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आदित्य का कहना है कि इस घटना के बाद बजरंग दल और पुलिस दोनों उसके पीछे पड़े हैं। उसे अपनी जान का खतरा है।

विज्ञापन


वीडियो में आदित्य ने बताया कि सिद्धांत बड़ोनी ने ही उसे फोन कर स्नूकर खेलने के बहाने बुलाया था। वहां पहले से कई लड़के मौजूद थे। सिद्धांत ने सभी को लूटपाट की योजना समझाई थी। आदित्य के अनुसार, उनके साथ के ही दो लड़कों ने कार से स्कूटी टकराई थी। इसके बाद दीपक, सिद्धांत और कार्तिक ने कार सवार को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसे कार में रखा थैला निकालने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


UK Top News: औली-बदरीनाथ में बर्फबारी, सीएम की बड़ी घोषणा, जंगल सफारी शुरू, अंकिता हत्याकांड में नया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आदित्य ने दावा किया कि उसे पहले बताया गया था कि थैले में संरक्षित पशु के अंग हैं। हालांकि, जब उसे थैले में पैसे होने का अंदेशा हुआ तो उसने खुद को घटनाक्रम से अलग करने की बात कही। इस पर सिद्धांत ने उसे धमकी दी कि यदि उसने साथ नहीं दिया तो उसे मार दिया जाएगा। आदित्य ने वीडियो में सिद्धांत बड़ोनी, कार्तिक भाटिया और दीपक सेखावत को भी लूटकांड में शामिल बताया है। उसने आरोप लगाया कि अब इस मामले में उसे निशाना बनाया जा रहा है और उसकी जान को खतरा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में लगाए गए आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि होना बाकी है। वीडियो सामने आने के बाद लूटकांड में शामिल लोगों और वारदात की साजिश को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इसमें कही गई बातों की सत्यता की पुष्टि के बाद इसे जांच में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा भी कोई भी व्यक्ति इस प्रकरण में कुछ भी जानकारी देना चाहता है तो वह कार्यालय आकर अपनी बात रख सकता है। पूरी निष्पक्षता के साथ हम सभी बिंदुओं की गहराई से जांच करेंगे।
- जया बलोनी, एसपी देहात

आदित्य का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पुलिस की ओर से ही जारी करवाया गया है। आदित्य, सिद्धांत, कार्तिक और दीपक आदि एक ही ग्रुप के हैं और सभी आपस में दोस्त हैं। बजरंग दल इस घटना में किसी को भी निर्दोष नहीं बता रहा है पर मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है इसलिए बड़ी एजेंसी से इसकी जांच हो।
- विकास वर्मा, प्रांत मिलन प्रमुख, बजरंग दल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed