फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांवड़ यात्रा 2018: तस्वीरों में देखें, कैसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की उड़ रही धज्जियां, पुलिस चुप

Fri, 03 Aug 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 03 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
supreme court order breaks in kanwar yatra 2018
kanwar

सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण कानून की कुंभनगरी में खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। दिन के अलावा देर रात को भी कांवड़िए तेज आवाज में डीजे सिस्टम बजा रहे हैं। सियासी हथकड़ी चलते पुलिस ने भी चुप्पी साधी हुई है। कानफोड़ू शोर से शहर के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


 

supreme court order breaks in kanwar yatra 2018
kanwar - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर पाबंदी से इनकार कर दिया था। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तो खुलकर इसके पक्ष में बयानबाजी भी की थी। इसी का परिणाम है कि यूपी के साथ बाहरी प्रदेशों से आने वाले कांवड़िए तेज ध्वनी वाले डीजे सिस्टम लेकर कांवड़ लेने आ रहे हैं।
 

supreme court order breaks in kanwar yatra 2018
KANWAR

उत्तराखंड पुलिस डीजे बजाने की अनुमति देने के पक्ष में नहीं थी, लेकिन भाजपा के कुछ विधायकों ने पाबंदी का विरोध कर दिया था। इसके बाद प्रदेश सरकार को एलान करना पड़ा कि डीजे पर पाबंदी नहीं नियंत्रण रहेगा। अब नियंत्रण भी नहीं रहा। डीजे और साउंड सिस्टम की तेज आवाज लोगों के कान के पर्दे फोड़ रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
supreme court order breaks in kanwar yatra 2018
KANWAR

शहर के लोग रातभर सो नहीं पा रहे हैं। शहर के अंदर से लेकर हाईवे पर पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है, लेकिन डीजे साउंड बंद कराने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा। इसका कारण सरकार का दबाव है। एक वक्त वह भी था जब डीजे साउंड सिस्टम कांवड़ यात्रा से गायब ही हो गए थे। हरिद्वार पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों पर ही डीजे, साउंड सिस्टम जमा करा लेती थी, लेकिन इस बार ऐसा नजारा नहीं दिखाई दे रहा है। 
 

विज्ञापन
supreme court order breaks in kanwar yatra 2018
KANWAR

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराया जाएगा। कांवड़ियों से भी अपील की जा रही है कि वे धर्मनगरी की गरिमा बनाए रखें और आम लोगों की नींद में खलल पैदा न करें। 

- अशोक कुमार, एडीजी कानून व्यवस्था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed