{"_id":"6a96f6167b671560620f7754","slug":"kotdwar-news-mother-and-one-year-daughter-died-due-to-drown-into-river-before-birthday-2026-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबने से मां-बेटी की मौत: छह दिन बाद था जन्मदिन, मां बुआ से मिलाने ले गई, अब कभी नहीं लौटेंगी दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबने से मां-बेटी की मौत: छह दिन बाद था जन्मदिन, मां बुआ से मिलाने ले गई, अब कभी नहीं लौटेंगी दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:50 PM IST
सार
Kotdwar News: पति अपनी पत्नी व एक साल की बेटी के साथ बाइक से बगनाला निवासी अपनी बहन जैतून और जीजा शेरा से मिलने गया था। इस दौरान नदी पार करते समय तीनों बह गए। पति को किसी तरह बचाया गया, लेकिन मां-बेटी बह गए।
विज्ञापन
1 of 6
नदी में बहने से मां-बेटी की मौत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोटद्वार-पाखरो मार्ग पर मंगलवार को कोल्हू नदी के तेज बहाव में एक महिला और उसकी एक साल की बेटी बह गई। रोशनद्दीन ने बताया कि सद्दाम की शादी करीब दो साल पहले मालुआ गुलालवाली निवासी जेनम से हुई थी। उनकी एक साल की बेटी आफिया उर्फ छज्जू थी। आफिया का छह सितंबर को जन्मदिन था।
उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उसकी बुआ जैतून ने उसे नहीं देखा था। जैतून के आग्रह पर ही सद्दाम, जेनम और आफिया सोमवार शाम उससे मिलने बगनाला गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि बुआ से मिलने गया परिवार लौटते समय इस तरह की दर्दनाक घटना का शिकार हो जाएगा। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
नदी में डूबे दंपती और बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना मंगलवार दोपहर की है। हादसे की सूचना मिलते ही सनेह चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर यूपी के कादरगंज क्षेत्र में नदी से बरामद कर लिए गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है।
3 of 6
नदी में मां-बेटी की तलाश के लिए तैनात टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, सिगड्डी निवासी वन गुर्जर सद्दाम सोमवार शाम अपनी पत्नी जेनम (26) और एक साल की बेटी आफिया के साथ बाइक से बगनाला निवासी अपनी बहन जैतून और जीजा शेरा से मिलने गया था। रात को तीनों वहीं रुक गए थे। मंगलवार को सद्दाम पत्नी जेनम और बेटी आफिया के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। उन्हें छोड़ने के लिए जीजा शेरा भी उनके साथ कोटद्वार की ओर चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नदी में मां-बेटी के डूबने की खबर सुनकर पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शेरा के अनुसार, कोल्हू नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव में सद्दाम बाइक समेत बहने लगा। यह देखकर शेरा और नदी में उतरे अन्य लोगों ने किसी तरह सद्दाम और बाइक को बाहर निकाल लिया। इसी दौरान जेनम और उसकी एक साल की बेटी आफिया तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
5 of 6
नदी में मां बेटी के शव बरामद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए नदी पार कर नदी के दूसरे छोर पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद मां-बेटी के शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर कादरगंज क्षेत्र में बरामद हुए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।