फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहां होगी अंबानी परिवार की हाई प्रोफाइल शादी, वहां मंत्री और अभिनेत्री भी ले चुके हैं सात फेरे

Thu, 02 Aug 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Aug 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
mukesh ambani son akash marriage in temple
akash ambani

त्रियुगीनारायण में अंबानी परिवार की हाई प्रोफाइल शादी की खबर से सरकार उत्साहित है। सरकार का मानना है कि त्रियुगीनारायण को वैदिक वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभारने के जो प्रयास चल रहे हैं, उसमें मदद मिलेगी। न सिर्फ सरकार, बल्कि त्रियुगीनारायण मंदिर के पुजारियों में भी इस खबर से खुशी की लहर है। वे भी मानते हैं कि इस शादी से इस जगह का प्रचार देश-दुनिया में और तेजी से होगा।




 

mukesh ambani son akash marriage in temple
त्रिर्युगी नारायण

जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका की त्रियुगीनारायण में शादी की तैयारियों की खबर है। यूं तो त्रियुगीनारायण में इससे पहले भी कई मशहूर हस्तियों की शादी हो चुकी है। मगर अंबानी परिवार से जुड़ी शादी की खबर सामने आने के बाद सरकार खासी उत्साहित है।
 

mukesh ambani son akash marriage in temple
satpal maharaj

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार, त्रियुगीनारायण को वैदिक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभारने की कोशिश की जा रही है। निश्चित तौर पर हस्तियों से जुडे़ विवाह यहां होंगे, तो इस जगह का प्रचार-प्रसार और तेजी से देश दुनिया में होगा। त्रियुगीनारायण मंदिर के पुजारी एसपी जमलोकी का भी मानना है कि यह प्रस्तावित शादी इस क्षेत्र को नई पहचान देने में मददगार साबित होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
mukesh ambani son akash marriage in temple
kavita kaushik - फोटो : AmarUjala

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, टीवी सीरियल एफआईआर की इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला, गाजियाबाद की आईपीएस अधिकारी अपर्णा गौतम और नैनीताल के एडीएम ललित मोहन रयाल भगवान शिव और पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में विवाह बंधन में बंधे थे। अब, उद्योगपति मुकेश अंबानी के ज्येष्ठ पुत्र आकाश और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका की शादी यहां होने की संभावनाओं ने एक बार फिर इस ऐतिहासिक स्थल को नई पहचान दे दी है। 

विज्ञापन
mukesh ambani son akash marriage in temple
trivendra singh rawat

डीएम मंगेश घिल्डियाल की पहल पर पांडवा ग्रुप और गढ़ माटी संगठन द्वारा तीन युगों के प्रतीक इस धार्मिक स्थल को विवाह आयोजन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस वर्ष 19 मार्च को रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस स्थान को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में घोषित कर चुके हैं। यहां बीते अप्रैल माह में दो विवाह समारोह संपन्न हुए हैं, जिनमें स्थानीय रीति-रीवाज, पारंपरिक मांगल गीत, पहाड़ी भोजन को प्रमुखता दी गई। गढ़ माटी संगठन की संस्थापक व वेडिंग प्लानर रंजना रावत ने बताया कि अक्तूबर माह में तीन विवाह की बुकिंग मिल चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed