{"_id":"5a505e824f1c1b5f078b4d2d","slug":"state-bank-of-india-new-benefit-to-customers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बैंक ने देशभर में ग्राहकों के लिए बदले यह नियम, अब देने जा रहा एक और नई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बैंक ने देशभर में ग्राहकों के लिए बदले यह नियम, अब देने जा रहा एक और नई सुविधा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Jan 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
bank
देश के इस सबसे बड़े बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ नियम बदले हैं। वहीं ग्राहकों को फायदा देने के लिए अब एक और नियम लागू करने जा रहा है।
Trending Videos
sbi
जानकारी के मुताबिक, एसबीआई अपने ग्राहकों को बचत खातों में न्यूनतम राशि रखने की सीमा को कम कर सकता है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा।
Money
देहरादून के बैंक ने बताया कि अगर ऐसा होता है तो ये ग्राहकों के लिए नए साल की दूसरी सौगात होगी। इस पर विचार किया जा रहा है। लेकिन यह कब लागू होगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद से खाता धारकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
money
वर्तमान समय में एसबीआई अपने ग्राहकों से उनके सेविंग अकाउंट में एक निश्चित मिनिमम बैलेंस न रखने पर शुल्क वसूल रहा है। बता दें कि, मेट्रो शहरों के लिए अपने खाते में 3000 रुपए का न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य है। वहीं सेमी अर्बन (अर्ध शहरी क्षेत्रों) इलाकों के लिए यह राशि 2,000 रुपए और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए इसकी राशि 1000 रुपए निर्धारित है।
विज्ञापन
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
वहीं एसबीआई ने बैंक की पांच सहायत बैंकों की शाखाओं की चैकबुक को एक जनवरी से बंद कर दिया है। स्टेट बैंक में विलय हुए पांच बैंक 'स्टेट बैंक ऑफ पटियाला', स्टेट बैंक ऑप बीकानेर एडं जयपुर, स्टेट बैंक ऑप त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, और भारतीय महिला बैंक की चैकबुक अब नहीं चलेगी। इसके अलावा डेबिट कार्ड के साथ ही छोटी बचत योजनाओं, उर्वरक सब्सिडी के साथ ही कुछ और बदलाव होंगे।