फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो ट्रकों के बीच फंसी कार और बाइक के उड़े परखच्चे, दो की दर्दनाक मौत, तस्वीरें देख सिहर जाएंगे

Wed, 10 Jan 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 10 Jan 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
Accident in rishikesh horrible photos of dead body rescue by jcb
accident in rishikesh
ऋषिकेश में दो ट्रक की टक्कर से कार और बाइक जब दोनों ट्रकों के बीच में जा घुसी तो हादसे को मौके पर देखने वालों की रूह कांप गई। वाहनों को पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद से निकाला।

 
Accident in rishikesh horrible photos of dead body rescue by jcb
accident in rishikesh

मंगलवार सुबह हुआ हादसा इतना भीषण था कि दो ट्रकों के बीच वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। मार्ग पर रेस्क्यू के दौरान वाहनों को हटाने के लिए पुलिस को जेसीबी मंगानी पड़ी। जेसीबी से वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया।

Accident in rishikesh horrible photos of dead body rescue by jcb
accident in rishikesh

शहर में हीरालाल मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में सिंचाई विभाग के कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in rishikesh horrible photos of dead body rescue by jcb
accident in rishikesh

अनियंत्रित ट्रक ने पहले तिराहे पर रुके सूमो वाहन को टक्कर मारी, इसके बाद आल्टो कार, स्कूटी और ट्रक को टक्कर मार दी। इसी बीच मौके पर खड़ी एक बाइक भी ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।  भीषण हादसे में आल्टो कार सवार सिंचाई विभाग के बाबू रामरूप सिंह रावत (50) पुत्र हरि सिंह रावत निवासी इंदिरानगर कॉलोनी, ऋषिकेश व स्कूटी सवार कुंदन शर्मा (28) पुत्र नीलसागर शर्मा निवासी सहरसा, बिहार हाल निवासी गौरव ट्रेडर्स, हीरालाल मार्ग, ऋषिकेश की मौके पर ही मौत हो गई। टाटा सूमो सवार जितारी देवी पत्नी महेंद्र सिंह और उज्जला देवी पत्नी श्याम सिंह निवासी ग्राम नीर, तपोवन, टिहरी, राधेश्याम पुत्र धर्मपाल निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी जख्मी हो गए।
 

विज्ञापन
Accident in rishikesh horrible photos of dead body rescue by jcb
accident in rishikesh

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दो ट्रकों के बीच में फंसी कारों और स्कूटी से घायलों को निकालकर आपातकालीन 108 सेवा से एसपीए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सतीश की हालत को गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed