फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और पूजा हेगड़े, यहां होगा पहला शॉट

Mon, 18 Jun 2018 06:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Jun 2018 06:41 AM IST
विज्ञापन
 South actor mahesh babu and puja hegde arrives dehradun for shooting
mahesh babu

साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू, फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े समेत कलाकारों की टीम रविवार को दून पहुंची। इन कलाकारों वाली यह यूनिट अगले एक माह तक दून के अलग-अलग स्थानों पर फिल्म की शूटिंग करेगी।


 

 South actor mahesh babu and puja hegde arrives dehradun for shooting
mahesh babu

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया जाएगा।  रविवार दोपहर करीब एक बजे महेश बाबू, पूजा हेगड़े समेत कई कलाकार और फिल्म यूनिट जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची।

 South actor mahesh babu and puja hegde arrives dehradun for shooting
mahesh babu

यहां बड़ी संख्या में प्रशंसक कलाकारों की एक झलक पाने को बेकरार दिखे। इसके बाद यूनिट नंदा की चौकी स्थित होटल रिजेंटा पहुंचीं। यहां होटल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार छाबड़ा ने सभी कलाकारों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 South actor mahesh babu and puja hegde arrives dehradun for shooting
mahesh babu

इसके बाद महेश बाबू समेत सभी कलाकारों ने पूरा दिन होटल में ही गुजारा। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर रतिशंकर त्रिपाठी और सुमित अदलखा ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की मौजूदगी में फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया जाएगा। इसके बाद 18 से 21 जून तक एक निजी स्कूल और उसके बाद एफआरआई में फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
 

विज्ञापन
 South actor mahesh babu and puja hegde arrives dehradun for shooting
rajinikanth

फिल्म की शूटिंग के लिए सुपर स्टार रजनीकांत के भी दून पहुंचने की संभावनाएं हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रजनीकांत के फैंस के लिए चलाए जाने वाले ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में यह जानकारी दी गई है। रजनी सोल्जर्स ट्विटर हैंडस से पोस्ट किए गए मैसेज में कहा गया है कि ‘रजनीकांत शूटिंग के लिए देहरादून जा रहे हैं। वहां जून में फिल्म की शूटिंग होनी है।’
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed