{"_id":"5b25ef3d4f1c1bb36e8b84fd","slug":"heavy-rain-killed-a-taxi-driver-in-haldwani-alert-for-five-districts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बरपा मौसम का कहर, बारिश से हाईवे बंद, पेड़ गिरने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बरपा मौसम का कहर, बारिश से हाईवे बंद, पेड़ गिरने से एक की मौत
Sun, 17 Jun 2018 10:26 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
rain in uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद उत्तराखंड में बारिश का कहर बरप रहा है। रविवार सुबह तेज बारिश ने एक टैक्सी ड्राइवर की जान ले ली। वहीं मलबा आने से हाईवे भी बंद हो गए हैं।
2 of 6
rain in uttarakhand
रविवार सुबह हल्द्वानी के पदमपुरी में ट्रैक्सी चालक के ऊपर पेड़ की टहनी गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक की पहचान प्रकाश सिंह (25) पुत्र मदन सिंह निवासी सुनढूगरा ब्लॉक पाटी चंपावत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चालक मैक्स यूके04टीए 9861 की छत पर तिरपाल से सामान बांध रहा था। लेकिन बारिश के कारण वहां एक बड़े पेड़ की टहनी उसके ऊपर गिर गई। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
3 of 6
rain in uttarakhand
शनिवार देर शाम से हो रही बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे घाट के पास मलबा आने से बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइने लग गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन भी हाईवे से मलबा हटाने के लिए जेबीसी लेकर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Highway blocked, landslide
वहीं सुबह से ही बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी बारिश शुरू हो गई है। यमुनोत्री और गंगोत्री में भी बारिश है। इसके चलते यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रा मार्गों पर जाने के लिए भी यात्रियों को सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
Highway blocked, landslide
बता दें कि, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने अगले 24 घंटों में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों ने 24 घंटे बाद धूल के गुबार से निजात मिलने की उम्मीद जताई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।