फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड और यमुनोत्री की वादियां, तस्वीरों में देखें...

Wed, 17 Apr 2019 03:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Apr 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
snowfall in kedarnath badrinath hemkund
अमर उजाला

मौसम का मिजाज बदलते ही उत्तराखंड में ठंड फिर लौट आई है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, घांघरिया, गोरसों बुग्याल, नंदा घुंघटी, नीती-माणा घाटी और यमुनोत्री की वादियों में आज दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही।


 

snowfall in kedarnath badrinath hemkund
अमर उजाला
जबकि मैदानी इलाकों में दिनभर बारिश होती रही। मंगलवार को भी देर रात तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मौसम में ठंडक आने से लोगों ने गरम कपड़े फिर बाहर निकाल लिए हैं।

 
snowfall in kedarnath badrinath hemkund
अमर उजाला

चमोली जिले में बुधवार को सुबह से ही बारिश होती रही। बद्रीनाथ परिसर के साथ ही नीलकंठ व नर-नारायण पर्वत पर आज बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भी मंगलवार से मौसम खराब है। बुधवार को यहां रुक-रुककर बर्फबारी होती रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in kedarnath badrinath hemkund
फाइल फोटो

मौसम खराब होने से बद्रीनाथ धाम में चारधाम यात्रा की तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं। बद्रीनाथ मंदिर के परिक्रमा स्थल में करीब पांच फीट तक बर्फ जमी है। जिसे इन दिनों हटाया जा रहा था।

विज्ञापन
snowfall in kedarnath badrinath hemkund
बद्रीनाथ में बर्फ

लेकिन बुधवार को दिनभर मौसम खराब रहने से बर्फ हटाने का काम नहीं हो पाया। फिलहाल कर्मचारी मंदिर समिति की धर्मशालाओं और अतिथि गृहों के रंग-रोगन में लगे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed