फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में शामिल होने आए थे, लेकिन देर रात तेज रफ्तार कार ने मचाया ऐसा तांडव पहुंचे मौत के द्वार

Wed, 17 Apr 2019 02:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Apr 2019 02:42 PM IST
car crushed five person in haldwani uttarakhand
अमर उजाला

रामपुर रोड स्थित रुद्राक्षी बरात घर के बाहर खड़े गार्ड समेत पांच लोगों को एक बेकाबू कार ने रौंद दिया। सभी घायलों को एसटीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मरने वालों में दो युवक दुल्हन के रिश्तेदार बताए जाते हैं।

car crushed five person in haldwani uttarakhand
अमर उजाला

हादसे के बाद कार सवार दूसरी कार में बैठकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है और भागे हुए युवकों की तलाश कर रही है। दिल्ली के लाजपत नगर निवासी रितेश की शादी हल्द्वानी की रुचि के साथ तय हुई थी। मंगलवार शाम रितेश की बरात रुद्राक्षी बैंक्वेट हॉल में आई थी। अंदर शादी हो रही थी। इधर विवाह कार्यक्रम में शामिल कुछ लोग बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़े थे।

car crushed five person in haldwani uttarakhand
अमर उजाला

इसी बीच, हल्द्वानी की ओर से तेज रफ्तार आई-20 कार संख्या यूके 04 यू 2384 ने इन लोगों को कुचल दिया। लोग कुछ समझ पाते तब तक युवक दूसरी कार में बैठकर भाग निकले। खौफनाक हादसे से सहमे बरातियों ने किसी तरह घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
car crushed five person in haldwani uttarakhand
अमर उजाला

डॉक्टरों ने डफरिन लॉज तल्लीताल, नैनीताल के रहने वाले आशीष कुमार (22), बालावाला देहरादून निवासी आदर्श उर्फ अंशुल और बैंक्वेट हॉल के गार्ड धर्मपाल मौर्या तीन नंबर नीलांचल कालोनी हल्द्वानी को मृत घोषित कर दिया।


 
car crushed five person in haldwani uttarakhand
अमर उजाला

कत्था फैक्ट्री रामपुर रोड निवासी प्रदीप लोशाली और देहरादून बालावाला निवासी अनुज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर चौकी इंचार्ज टीपी नगर सुशील कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना में प्रयुक्त कार कब्जे में लेकर कार में सवार रहे लोगों की तलाश में जुट गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed