{"_id":"5c24b7f2bdec2256fb089c3f","slug":"snowfall-in-auli-before-new-year-2019-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल से पहले बर्फ से लकदक हुई औली की मनमोहक वादियां, तस्वीरों में देखिए जन्नत से नजारे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से पहले बर्फ से लकदक हुई औली की मनमोहक वादियां, तस्वीरों में देखिए जन्नत से नजारे...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 28 Dec 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
snowfall in auli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नए साल पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो यहां चले आइए। नए साल से पहले औली में बर्फबारी से खूबसूरत वादियां चांदी सी चमक रही हैं। तस्वीरें देखने के बाद आए बिना रह नहीं पाएंगे। देखिए..
2 of 6
snowfall in auli
देर रात हुई बर्फबारी से पहले से ही आए हुए पर्यटकों के चेहरे खिल गए। वहीं बर्फबारी के बाद ठंड ने भी खूब जोर पकड़ लिया है। चमोली और जोशीमठ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जिससे जिले में ठंड बढ़ गई है।
3 of 6
snowfall in auli
उत्तरकाशी की यमुनाघाटी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगह प्राकृतिक जलस्रोत जमने की भी सूचना है। अल्मोड़ा में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है, वहीं चमोली के जोशीमठ में भी शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
snowfall in auli
पहाड़ों की रानी में में भी अचानक मौसम ने करवट बदली। दिन की शुरुआत चटक धूप से हुई लेकिन दिन चढ़ते ही धूप की तपन ठिठुरन में बदलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। नगर में चलती शीतलहर ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
snowfall in auli
मसूरी और चकराता में तड़के और देर रात जमकर पाला पड़ रहा है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। नगर में वैसे तो अक्सर मौसम बदलता ही रहता है, लेकिन गुरुवार को दोपहर बाद काले बादलों ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया, जिससे नगर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। कुछ ही देर में नगर ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली और दिन में ही अंधेरा छा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।