फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क निर्माण के दौरान भरभराकर गिरी चट्टान, महिला समेत दो मजदूर जिंदा दफन, तस्वीरें बेहद दर्दनाक...

Fri, 28 Dec 2018 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Dec 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Rock collapse during Landslide two labourers killed in pithoragarh
मजदूरों की मौत

सड़क निर्माण के दौरान चट्टानें खिसकने से दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। मृतकों में एक महिला मजदूर भी शामिल है। धारचूला से पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ टीम, नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष ने मौका मुआयना कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए धारचूला भेजा।

Rock collapse during Landslide two labourers killed in pithoragarh
मजदूरों की मौत
सीमांत तहसील के तवाघाट से लिपूलेख के लिए वर्तमान में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 11.45 बजे लखनपुर-नजंग के पास शांतिवन नामक स्थान से सात सौ मीटर आगे मजदूर काम कर रहे थे। 
Rock collapse during Landslide two labourers killed in pithoragarh
मजदूरों की मौत
इसी दौरान पहाड़ी दरकने से पांगला निवासी दुर्गा देवी (45), पत्नी नर सिंह और नेपाल के सुनसेरा दार्चुला निवासी भगवान दत्त (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rock collapse during Landslide two labourers killed in pithoragarh
मजदूरों की मौत

नायब तहसीलदार एमडी अवस्थी और धारचूला थाने के एसओ प्रताप सिंह नेगी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दोनों शवों का धारचूला में पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

विज्ञापन
Rock collapse during Landslide two labourers killed in pithoragarh
मजदूरों की मौत

जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल और महेंद्र सिंह ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि हाल ही में रुद्रप्रयाग में भी इसी तरह से रोड कटिंग के दौरान पहाड़ी दरकने से आठ मजदूरों की मौत हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed