उत्तराखंड के पहाड़ में बारिश-बर्फबारी थमने के बावजूद लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। चमोली जिले में 120 गांव अभी भी बर्फ में कैद हैं। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग बंद होने से पर्यटकों के एक दर्जन से अधिक वाहन औली और सुनील में फंसे हुए हैं। चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे के तीन दिन से अवरुद्ध होने से सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। आज मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जोशीमठ से चीन सीमा तक हाईवे पर अभी भी करीब दो फीट तक बर्फ जमी हुई है। सेना के वाहन जोशीमठ से आगे नहीं जा पा रहे हैं।
बर्फबारी का कहरः चमोली के 120 गांव पड़े अलग-थलग, औली मार्ग पर एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:32 PM IST
सार
- मलारी हाईवे बंद होने से सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही ठप
- जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर फंसे हैं एक दर्जन से अधिक पर्यटक वाहन
- पहाड़ में बारिश और बर्फबारी थमने के बाद भी दुश्वारियां कम होने को नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन