फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी से आफत: औली मार्ग पर तीन दिन से फंसे वाहन, बरातियों ने भी भूखे-प्यासे बिताई रात, तस्वीरें

Mon, 16 Dec 2019 07:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Dec 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
Tourist vehicle Covered with heavy snow And stuck in Auli Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बर्फबारी से जहां पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं वहीं उनके लिए बर्फबारी ही आफत बनी हुई है। हाल ये है कि औली मार्ग पर 13 दिसंबर से वाहन फंसे हुए हैं, लेकिन लगातार बर्फबारी के कारण प्रशासन की टीम रास्ता खोलने में असमर्थ नजर आ रही है। वहीं कई जगह तो बरातियों और अन्य लोगों ने भूखे प्यासे ही रात गुजारी। 

Tourist vehicle Covered with heavy snow And stuck in Auli Photos
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जोशमठ बाजार में 30 साल बाद दिसंबर में अब बर्फबारी हुई। जिसके बाद वहां करीब पांच इंच तक बर्फ जम गई। ऐसे में वहां जोशीमठ-औली सड़क बंद हो गई। कई वाहन तो आगे निकल गए लेकिन खतरा देखते हुए कई वाहनों को प्रशासन ने रास्ते में ही रोक दिया। वहीं पर्यटकों को जोशीमठ में रोका गया। 

Tourist vehicle Covered with heavy snow And stuck in Auli Photos
- फोटो : अमर उजाला

आलम ये रहा कि लगातार बर्फबारी से वाहन पूरी तरह से बर्फ में दब गए हैं। जानकारी के अनुसर, प्रशासन की टीम बर्फ हटाने की कोशिश में लगी है। लेकिन बर्फ इतनी है कि इसे हटाने में कम से कम एक से दो दिन लग सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist vehicle Covered with heavy snow And stuck in Auli Photos
- फोटो : अमर उजाला

उधर, धुमाकोट और बीरोंखाल की पहाड़ियों पर हुई भारी बर्फबारी से काशीपुर-बुआखाल हाईवे दो दिन से अवरुद्ध था। जिससे बैजरों और धुमाकोट के बीच एक बरात की बस सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे। ऐसे में सवारियों ने शुक्रवार की पूरी बर्फीली रात भूखे-प्यासे वाहनों में ही बिताई।

विज्ञापन
Tourist vehicle Covered with heavy snow And stuck in Auli Photos
- फोटो : अमर उजाला

भारी बर्फ होने के कारण सड़क शनिवार शाम तक भी यातायात के लिए नहीं खुल पाई है। कुछ लोगों ने पास के गांवों में शरण ली हुई है। थलीसैण में शुक्रवार शाम को देहरादून से एक बरात थलीसैंण ब्लाक के पोखरी गांव लौट रही थी। भारी बर्फबारी के चलते बरातियों के वाहन घनियाखाल व वेदीखाल के बीच फंस गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed