फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: दून एयरपोर्ट पर स्नेह राणा का ढोल नगाड़ों से स्वागत, सीएम और प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात

Sat, 08 Nov 2025 12:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:24 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस टीम में उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा भी थी, जिन्होंने अपना शानदार प्रदर्शन किया। सीएम धामी ने टीम की स्टार प्लेयर स्नेह राणा को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है। आज स्नेह दून पहुंची हैं।

विज्ञापन
Sneh Rana welcomed in Dehradun with drums upon reaching Dehradun airport Uttarakhand news
देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर स्नेह राणा का स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारत के महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पहुंची ऑल राउंडर स्नेह राणा का देहरादून एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। स्नेह राणा सनौला, देहरादून की रहने वाली हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर स्नेहा राणा ने देहरादून एयरपोर्ट पर कहा कि टीम इंडिया की कड़ी मेहनत से विश्व कप जीत पाए हैं।





प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी टीम के साथ उन्होंने मुलाकात की है। उनके साथ काफी अच्छा अनुभव उनका रहा है। उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया। वहीं राज्य स्थापना दिवस पर वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मिल सकती हैं।

उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे उनके बड़े भाई कमल राणा और उनकी भाभी ऋचा राणा ने कहा कि वर्ल्ड कप के लिए स्नेहा राणा ने काफी तैयारी की थी। कुछ समय पहले स्नेहाको चोट भी लगी थी। लेकिन इस चोट से उभर कर उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताया है। और पूरे विश्व में देहरादून और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Sneh Rana welcomed in Dehradun with drums upon reaching Dehradun airport Uttarakhand news
स्नेह का दून में स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य उत्तराखंड की स्नेह राणा से फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लिए 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि घोषित की ।

Sneh Rana welcomed in Dehradun with drums upon reaching Dehradun airport Uttarakhand news
स्नेह राणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री ने बुधवार रात राणा को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वकप के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sneh Rana welcomed in Dehradun with drums upon reaching Dehradun airport Uttarakhand news
स्नेह राणा का दून में स्वागत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री ने कहा, 'स्नेह राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड रजत जयंती समारोह: कल दून में ढाई घंटे रुकेंगे पीएम, कार्यक्रम में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद


 

विज्ञापन
Sneh Rana welcomed in Dehradun with drums upon reaching Dehradun airport Uttarakhand news
स्नेह का स्वागत करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा पर राणा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश व उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed