100 और 50 के नोट खत्म होने पर अब बैंक अधिकारियों को रविवार की चिंता सताने लगी है। क्योंकि रविवार के चलते आम दिनों की अपेक्षा बैंकों में लाइन भी लंबी होगी।
छोटे नोट खत्म, अब लड़खड़ाएंगे बैंक जनता होगी परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में छोटे नोट नहीं होने पर पब्लिक डीलिंग में आने वाली समस्या से निपटने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। हालांकि बैंकों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर 10-10 के सिक्के बांटने की तैयारी कर ली है। इधर रोज की तरह शनिवार को भी बैंकों में जहां नोट बदलने या खाते में पैसा जमा करने के लिए लाइन लगी रही, वहीं एटीएम में भी पैसा निकालने वालों की लंबी लाइन लगी रही।
अब बैंकों के पास केवल 2000 रुपये के नोट ही बांटने के लिए बचे हैं। शनिवार को दोपहर बाद तक लगभग सभी बैंकों के पास 100 और इससे छोटे नोट खत्म हो गए। शाम को कई बैंकों ने तो ग्राहकों को 2000 रुपये का नोट और कई जगह तो 2000 रुपये के सिक्के तक दिए।
कई बेहद जरूरतमंद ग्राहक तो सिक्के लेकर भी गए लेकिन 10-10 के सिक्कों को लेकर पहले से काफी अफवाह फैली हुई है। प्रधानमंत्री भी इस पर स्थिति साफ कर चुके हैं कि सभी सिक्के वैध हैं। इसके बावजूद कई जगहों पर लोग इन सिक्कों को लेने से इंकार कर रहे हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा राजपुर रोड की मैनेजर ने बताया कि उनके पास छोटे नोट बिल्कुल समाप्त हो चुके हैं। अब रविवार से दो-दो हजार रुपये के नोट ही बांटे जाएंगे। कॉपरेटिव बैंक की अभिषेक टावर वाली शाखा में भी छोटे नोटों की भारी किल्लत हो गई है। लाइन में लगने वाले लोग लगातार छोटे नोटों की मांग कर रहे हैं।