फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हंसी-खुशी भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन, रास्ते में ऐसे खींच ले गई मौत, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Sun, 26 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी) Updated Sun, 26 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Sister died in road accident before Raksha Bandhan 2018 in tehri
accident

उत्तराखंड के टिहरी में एक हादसे ने रक्षाबंधन से पहले ही भाई बहन की सारी खुशियां छीन ली। चिन्यालीसौड़ की लीला देवी अपने भाई जसपाल सिंह पुंडीर को राखी बांधने चंबा बड़ा स्यूटा जा रही थी। वह शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे टैक्सी में सवार हुई, लेकिन चंबा पहुंचने से पहले ही कमांद से आगे बैलगांव के पास हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। स्यूटा के प्रधान राजेंद्र भंडारी ने बताया कि लीला देवी हर वर्ष अपने भाई को राखी बांधने आती थी, लेकिन इस बार उनकी भाई को राखी बांधने की हसरत पूरी नहीं हो पाई है। उनके निधन पर गांव के लोगों ने गहरा दुख जताया है।

Sister died in road accident before Raksha Bandhan 2018 in tehri
accident

बता दें कि, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चिन्यालीसौड़ से चंबा जा रही एक मैक्स बैलगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक व एक महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा और जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। चिन्यालीसौड़ से चंबा जा रही एक मैक्स करीब साढ़े 11 बजे बैलगांव के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मैक्स चालक राम सिंह राणा (53) पुत्र कमल सिंह ग्राम नागराजाधार भैली चिन्यालीसौड़ और लीला देवी (40) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी चिन्यालीसौड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Sister died in road accident before Raksha Bandhan 2018 in tehri
accident

दुर्घटना का पता चलते ही लोगों ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से निकाल कर चार लोगों को प्राइवेट वाहनों से जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में भर्ती कराया। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है, जबकि पांच घायलों का बौराड़ी चिकित्सालय में ही उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sister died in road accident before Raksha Bandhan 2018 in tehri
accident

ऋषिकेश एम्स रेफर घायल
डा. यतेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल संध्या (20) पुत्री भूपेंद्र प्रसाद ग्राम जोगथ चिन्यालीसौड़, सत्येश्वरी (75) पत्नी राम बिहारी निवासी जोगथ चिन्यालीसौड़, प्रहलाद (7) पुत्र विनोद भैंसकोटी कमांद, अंजली (24) पत्नी प्यार सिंह कमांद थौलधार, विजेंद्र निवासी जगदीशपुर हरिद्वार ऋषिकेश एम्स रेफर।

विज्ञापन
Sister died in road accident before Raksha Bandhan 2018 in tehri
accident - फोटो : amar ujala

जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती
सुलोचना देवी पत्नी विनोद सकलानी ग्राम भैंसकोटी कमांद थौलधार, सतीश (35) पुत्र राजकुमार निवासी बख्तापुर मुजफ्फरनगर, शीला देवी (38) पत्नी कृष्णचंद रमोला चिन्यालीसौड़, अनीता पडियार (24) पत्नी केदार सिंह पडियार चिन्यालीसौड़ और तुलसी (36) पत्नी मदनलाल निवासी भैंसकोटी कमांद का जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed