{"_id":"6295851ea8c1185db63d7034","slug":"sidhu-moose-wala-murder-case-helpers-of-sidhu-moose-wala-killers-from-dehradun-in-custody-he-was-returning-from-a-visit-to-hemkund-sahib","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala murder Case: हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहा था हत्यारों का मददगार, पुलिस को चकमा देकर यहां जाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala murder Case: हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहा था हत्यारों का मददगार, पुलिस को चकमा देकर यहां जाने की थी तैयारी
Tue, 31 May 2022 08:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 31 May 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के मददगार को एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने शहर से सटे इलाके से दबोच लिया। इसके बाद उसे पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम के हवाले कर दिया। पंजाब पुलिस उसे विस्तृत पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। युवक अपने साथियों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि उसने हत्यारों को गाड़ी और हथियार मुहैया कराए थे। रविवार को पंजाब के मानसा जिले के एक गांव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी राजस्थान की जेल में बंद कुख्यात लॉरेंस विश्नोई ने ली है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने जांच शुरू की तो एक संदिग्ध युवक की लोकेशन उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में पाई गई। इस बात की जानकारी उत्तराखंड पुलिस को दी गई तो एसटीएफ और दून पुलिस ने भी अपना जाल बिछा दिया।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में एक आरोपी दून से गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर उसकी लोकेशन देहरादून में हरिद्वार बाईपास रोड की आई। पुलिस ने चारों ओर बैरिकेडिंग कर संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच शिमला बाईपास पर नया गांव चौकी के पास बैरिकेडिंग पर दो संदिग्ध कारों को रोक लिया गया। इनमें छह युवक सवार थे।
सिद्धू मूसेवाला मर्डर मामले में एक आरोपी देहरादून से गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहे हैं और पांवटा साहिब जा रहे हैं। पंजाब पुलिस के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने एक युवक को चौकी में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
इस बीच पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम भी पहुंच गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, पंजाब पुलिस का कहना है कि इस युवक ने हत्यारों को हथियार और गाड़ी मुहैया कराई है। हालांकि, इसके पीछे असल कहानी क्या है, इसकी जानकारी के लिए पंजाब पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है। इस पूरे ऑपरेशन में उत्तराखंड एसटीएफ, दून पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त भूमिका रही।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुठभेड़ की आशंका से भी की थी तैयारी
इस सनसनीखेज मामले में अंदेशा था कि पुलिस से मुठभेड़ भी हो सकती है। लिहाजा स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पंजाब पुलिस भी पूरी तैयारी के साथ आई थी। हालांकि, रोकी गई गाड़ियों से कोई संदिग्ध वस्तु या हथियार बरामद नहीं हुए हैं।
इस सनसनीखेज मामले में अंदेशा था कि पुलिस से मुठभेड़ भी हो सकती है। लिहाजा स्थानीय पुलिस के साथ-साथ पंजाब पुलिस भी पूरी तैयारी के साथ आई थी। हालांकि, रोकी गई गाड़ियों से कोई संदिग्ध वस्तु या हथियार बरामद नहीं हुए हैं।