{"_id":"6aac4bcae4c1afd2d40d7de3","slug":"the-opposition-gets-a-stomach-ache-when-ghats-and-temples-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1068666-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट-मंदिर बने तो विपक्ष के पेट में होता है दर्द : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट-मंदिर बने तो विपक्ष के पेट में होता है दर्द : धामी
Fri, 18 Sep 2026 01:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर में यमुना घाट और मां यमुना की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और विरासत को संवारने का काम कर रही है तो कुछ लोगों को इससे दर्द हो रहा है। घाट और मंदिर बन रहे हैं तो विपक्ष के पेट में दर्द और अपच हो रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पिछले साढ़े चार साल से लोगों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव मांग रही है, लेकिन तब कोई आगे नहीं आया। अब चुनाव नजदीक आने पर विपक्ष को त्योहार और धार्मिक स्थल याद आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हर काम में खामी नजर आती है। कुछ लोग दूरबीन लेकर कमियां निकालने लगते हैं। ये ऐसे फूफा हैं, जो हर बात में नुक्स निकालते हैं। उन्होंने कहा कि सभी दलों को सरकार में काम करने का अवसर मिला, लेकिन उनकी सरकार घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि काम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन