फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा हत्याकांड: 12 साल पहले अनुपमा गुलाटी की हत्या से दहल गया था देहरादून, पति ने पत्नी के किए थे 72 टुकड़े

Tue, 15 Nov 2022 09:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Nov 2022 09:29 AM IST
विज्ञापन
Shraddha murder case: People remind dehradun Anupama Gulati Murder when husband had cut his wife into 72 piece
अनुपमा गुलाटी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के श्रद्धा वाकर हत्याकांड ने 12 साल पहले दून के अनुपमा गुलाटी हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। वर्ष 2010 में दून की शांत वादियों में प्रेम विवाह का ऐसा अंजाम हुआ कि हर सुनने और देखने वाले की रूह कांप गई।



श्रद्धा की आखिरी ट्रिप: घूमने की शौकीन थी श्रद्धा, हत्या से 14 दिन पहले आई थी ऋषिकेश, वायरल हो रहा वीडियो

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने झगड़ा होने के बाद अपनी पत्नी अनुपमा गुलाटी को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद शव के 72 टुकड़े कर दिए थे। अनुपमा अपने पति राजेश गुलाटी के साथ देहरादून के कैंट क्षेत्र के प्रकाश नगर में रहती थीं।

Trending Videos
Shraddha murder case: People remind dehradun Anupama Gulati Murder when husband had cut his wife into 72 piece
राजेश गुलाटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

17 अक्तूबर 2010 को घर में ही पत्नी की हत्या करने के बाद राजेश ने स्टोन कटर और आरी से शव के 72 टुकड़े किए थे। इसके बाद उन्हें डीप फ्रीजर में छिपा दिया था। शव को ठिकाने लगाने के लिए वह रोजाना एक टुकड़ा काली थैली में डालकर ले जाता था।

Shraddha murder case: People remind dehradun Anupama Gulati Murder when husband had cut his wife into 72 piece
राजेश गुलाटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इसके बाद वह मसूरी रोड पर जंगल में उन टुकड़ों को फेंकता था। वह अपने दोनों बच्चों को बताता था कि मां दिल्ली गई हैं और कुछ दिन में आ जाएगी। अनुपमा के भाई सिद्धांत प्रधान के दून आने पर इसका खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha murder case: People remind dehradun Anupama Gulati Murder when husband had cut his wife into 72 piece
राजेश गुलाटी - फोटो : फाइल फोटो

एक सितंबर 2017 को इस मामले में कोर्ट का फैसला आया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम विनोद कुमार की अदालत ने राजेश गुलाटी को सजा सुनाई गई। अदालत में जज विनोद कुमार के सामने शासकीय अधिवक्ता बीडी रतूड़ी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता उत्कर्ष उपस्थित हुए।

विज्ञापन
Shraddha murder case: People remind dehradun Anupama Gulati Murder when husband had cut his wife into 72 piece
राजेश गुलाटी - फोटो : फाइल फोटो

दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी तरफ से दलील दी। कोर्ट ने इस मामले को रेयर ऑफ रेयरेस्ट मानते हुए राजेश गुलाटी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता बीडी रतूड़ी ने बताया कि वर्तमान में उसकी जमानत अर्जी हाईकोर्ट में पेंडिंग है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed