फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद सम्मान यात्रा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ, कहा- धौनी की तरह अच्छे फिनिशर हैं धामी

Sat, 20 Nov 2021 08:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Nov 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
shaheed samman yatra: rajnath singh starts yatra  in pithoragarh today, see photos
पिथौरागढ़ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट विकासखंड के झौलखेल मैदान से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को शहीद सम्मान यात्रा शुरू की। उन्होंने विण और मूनाकोट विकासखंड के 89 शहीद के परिजनों को शौर्य सम्मान पत्र से सम्मानित किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा है कि जो देश के लिए अपनी जिंदगी न्योछावर करते हैं, उनको देवतुल्य माना जाता है। जननी और जन्मभूमि दोनों स्वर्ग के समान होते हैं। उत्तराखंड, देवभूमि, तपोभूमि और वीरभूमि है। उत्तराखंड में पांचवां धाम सैन्यधाम बन रहा है। सैन्यधाम में शहीद सैनिकों की आंगन की मिट्टी आएगी और भविष्य में भी जो वीर सपूत देश के लिए शहीद होंगे, उनके आंगन की मिट्टी भी सैन्यधाम में लाई जाएगी। सैन्यधाम में इस तरह की व्यवस्था हो कि सभी शहीदों के नाम और गांव का नाम सैन्य धाम में अंकित हो। उत्तराखंड की हर गली, हर शहर अपने में पवित्र है। उत्तराखंड में सैन्यधाम का निर्माण एक अच्छी सोच है। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मणेगांव तिराहे में कारगिल युद्ध में शहीद हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Trending Videos
shaheed samman yatra: rajnath singh starts yatra  in pithoragarh today, see photos
पिथौरागढ़ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी 20-20 मैच में शानदार बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में सरकार ने उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। धामी के सीएम बनने के बाद 400 से अधिक नये कार्यों की घोषणा हुई है जो अविश्सनीय है। उन्होंने जनता से उत्तराखंड के लिए पांच साल और मांगे।  

shaheed samman yatra: rajnath singh starts yatra  in pithoragarh today, see photos
पिथौरागढ़ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए भाजपा को और पांच साल मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने जनता के हित में सीएम बनने के बाद 400 से अधिक फैसले लिए जो सराहनीय हैं। कहा कि धामी 20-20 मैच खेल रहे हैं। इस मैच में वह ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम धामी महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की तरह अच्छे फिनिशर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shaheed samman yatra: rajnath singh starts yatra  in pithoragarh today, see photos
पिथौरागढ़ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रुद्रपुर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। उत्तराखंड में सड़क, रेल एवं हवाई संपर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। आगे भी तेजी से कार्य किए जाएंगे। 

विज्ञापन
shaheed samman yatra: rajnath singh starts yatra  in pithoragarh today, see photos
पिथौरागढ़ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुमाऊं बटालियन की शौर्य गाथा की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में कुमाऊं बटालियन के जवानों ने करिश्माई काम किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व मुझे पीठसैंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मिला। रेजांग-ला पर जो उत्साह देखा वह अद्भुत था। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध में कुमाऊं के 13वीं बटालियन के 124 जवानों जो करिश्माई काम किया, उसे भारत कभी भूल नहीं सकता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed