फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संकल्प यात्रा: 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का संदेश लेकर कैबिनेट मंत्री ने उठाई कांवड़, पैदल यात्रा पर निकलींं

Tue, 26 Jul 2022 04:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Jul 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2022: Cabinet Minister Rekha Arya raise Kanwar with Beti Bachao Beti Padho Sankalp in Haridwar
कांवड़ लेकर निकलीं मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ आज उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कांवड़ यात्रा निकाली। हरिद्वार में हर की पैड़ी से 25 किलोमीटर की पैदल कावंड यात्रा ऋषिकेश में संपन्न होगी।

कांवड़ यात्रा के लिए उन्होंने सुबह हरकी पैड़ी पहुंचकर जल भरा। इसके बाद वहां से पैदल चलकर ऋषिकेश में वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, सुपरवाइजरों समेत 200 महिलाएं शामिल रहीं।

हरिद्वार में शिव भक्तों का सैलाब: बह रही केसरिया बयार, कांवड़ियों की संख्या तीन करोड़ के पार, देखें तस्वीरें

इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के सचिव एचसी सेमवाल, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, विधायक आदेश चौहान पूर्व विधायक देशराजराज कर्णवाल, श्री महंत रवींद्र पुरी, महंत हरिगिरी आदि मौजूद रहे।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि लैंगिक असमानता को खत्म करने को लेकर सरकार ने संकल्प लिया है। सावन के इस पवित्र महीने में एक संदेश उन माता-पिता और समाज को दिया जाए जो लड़कियों को लेकर इस तरह की सोच रखते हैं। इसलिए हमनें अपने संकल्प का नाम भी 'मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प' दिया है।

Sawan Shivratri 2022: Cabinet Minister Rekha Arya raise Kanwar with Beti Bachao Beti Padho Sankalp in Haridwar
मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी बहनों और विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वह इस संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग करें। इस संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में बहनें पहुंची हैं। सभी को यह कहा गया है कि आंगनबाड़ी बहनें व विभागीय अधिकारी, कर्मचारी अपने-अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक करें और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के इस संकल्प को पूरा करें।

Sawan Shivratri 2022: Cabinet Minister Rekha Arya raise Kanwar with Beti Bachao Beti Padho Sankalp in Haridwar
मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

बेटियों को गर्भ में ही मार देना या फिर भ्रूण का परीक्षण कराना एक दंडनीय अपराध है, लेकिन फिर भी अमूमन यह देखने में आया है कि इस तरह के कृत्य अभी भी चोरी छिपे कुछ पैथोलॉजी, नर्सिंग होम व अस्पताल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2022: Cabinet Minister Rekha Arya raise Kanwar with Beti Bachao Beti Padho Sankalp in Haridwar
मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

जो भी व्यक्ति इस तरह के कृत्य करने वालों की सूचना विभाग को टोल फ्री नंबर 181 पर देगा उनके नाम को गोपनीय रखते हुए उसे ईनाम दिया जाएगा। वहीं गलत काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2022: Cabinet Minister Rekha Arya raise Kanwar with Beti Bachao Beti Padho Sankalp in Haridwar
मंत्री रेखा आर्य ने उठाई कांवड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि 2025 में हम रजत जयंती मना रहे हैं, तब तक हमें इस लैंगिक असमानता को खत्म करना है। उम्मीद है 2025 में 1000 बालकों पर 1000 बालिकाओं का आंकड़ा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed