{"_id":"610d6301ddacdd4b3975e64e","slug":"sawan-mahashivratri-2021-devotee-rush-for-lord-shiva-puja-in-temples-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि 2021: महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि 2021: महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान आशुतोष का हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद पूरे दिन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। भोले के भक्तों ने शिवलिंग पर पंचामृत, गंगाजल, सफेद फूल, बेलपत्र, आखा फूल, कमल गंट्टा आदि से पूजन किया। कोरोना नियमों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही।
राजधानी देहरादून के साथ ही प्रदेशभर के शिवालयों व मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्त की भीड़ उमड़ी रही। महाशिवरात्रि के मौके पर सभी शिवालयों को भव्य तरीके से सजाया गया है। शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं कोविड नियमों के साथ ही देवालयों में जलाभिषेक करने की मंदिर प्रबंध समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की।
श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक करने के लिए ब्रह्म मुहुर्त से ही श्रद्धालुओं का देवालयों, शिवालयों व मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगकर भगवान शिव को गंगाजल अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा को बेलपत्र, फूल, धतूरा, धूप आदि चढ़ाया। जल, दूध, घी, दही से शिवलिंग का अभिषेक किया गया।
2 of 5
शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में विशेष रूप से रुद्राभिषेक भी किया गया। पूरे दिन मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा की। शिव पुराण व शिव चालीसा पढ़ी गई।
3 of 5
शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर, नीलेश्वर, दरिद्र भंजन, तिलभांडेश्वर, बिल्वकेश्वर, पशुपतिनाथ मंदिर, कुंडी सोटा मंदिर समेत सभी शिवालयों में पूजा-अर्चना की। वहीं मोहल्ले के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से शिवरात्रि के अवसर पर गंगा की बालू से चंडीघाट पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। इसके बाद विधि विधान के साथ ज्योतिषाचार्य व ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अनिल ने पूजा अर्चना कराते हुए भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
5 of 5
शिवरात्रि पर मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
इस बार श्रावण शिवरात्रि का पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया गया। कहा जाता है कि इस योग में भगवान का जलाभिषेक करने से पुण्य का कई गुना फल मिलता है। श्रद्धालु इस बार दो दिन तक शिवरात्रि योग में जलाभिषेक कर सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।