फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sawan 2021: Mahashivratri today, devotee rush in temples

सावन की महाशिवरात्रि आज: सजे शिवालय और देवालय, जलाभिषेक के लिए तड़के से पहुंचे भक्त

Fri, 06 Aug 2021 12:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Aug 2021 12:49 PM IST
सार

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर आज ब्रह्म मुहूर्त में ही देवालयों व शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
sawan 2021: Mahashivratri today, devotee rush in temples
मंदिरों में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सावन की महाशिवरात्रि है और राजधानी देहरादून के साथ ही उत्तराखंड भर के शिवालयों व मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्त की भीड़ उमड़ी है।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के मौके पर सभी शिवालयों को भव्य तरीके से सजाया गया है। शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं कोविड नियमों के साथ ही देवालयों में जलाभिषेक करने की मंदिर प्रबंध समितियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है। हरिद्वार में हरकी पैड़ी से लेकर तीर्थनगरी के मंदिरों में शुक्रवार तड़के से ही खासी भीड़ है।

विज्ञापन


शुक्रवार को श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर आज ब्रह्म मुहूर्त में ही देवालयों व शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हरिद्वार में पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी के जवान गुरुवार रात को ही तैनात कर दिए गए थे। वहीं मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं से कोरोना नियमों के साथ जलाभिषेक करने की अपील भी मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी कर रहे हैं। शहर में श्रद्धालु सबसे अधिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार के बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर, नीलेश्वर महादेव मंदिर, दरिद्र भंजन महादेव मंदिर, तिलभांडेश्वर, पीपलेश्वर महादेव मंदिर समेत आदि मंदिरों में भी जलाभिषेक हो रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं मंदिरों में भगवान शिव की प्रतिमा का भी भव्य शृंगार किया गया है।

एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि देवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं फोर्स की भी तैनात कर दी गई है। कोरोना नियमों के साथ मंदिरों में अभिषेक कराया जाएगा। 

सर्वार्थ सिद्धि योग में शिवरात्रि का पर्व

श्रावण शिवरात्रि का पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा, जिससे भगवान को जलाभिषेक करने का कई गुणा पुण्य फल मिलेगा। श्रद्धालु इस बार दो दिन तक शिवरात्रि योग में जलाभिषेक कर सकेंगे।

पंडित राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे चतुर्दशी प्रारंभ होगी, जो अगले दिन शाम सात बजे तक रहेगी। शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग एवं आर्द्रा नक्षत्र होने से यह योग सभी कार्यों की सिद्धि कराने वाला होगा।

शिवरात्रि पर चार पहर की विशेष पूजा फलदायी होती है, जो कि सुबह के समय साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक हुई, जबकि दोपहर की पूजा 12 बजकर पांच मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक होगी। शाम को पूजा सात बजे से रात्रि 9.40 तक होगी। पंडित शुक्ल ने बताया कि आज व्रत रखकर भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

विधान के अनुसार संतान कामना के लिए गाय के दूध, धन प्राप्ति के लिए गन्ने का रस, बुद्धि प्राप्ति के लिए मीठा जल, रोग शांति के लिए कुश का जल, असाध्य रोगों से मुक्ति के लिए शहद, पशुधन प्राप्ति के लिए दही आदि द्रव्यों से भगवान को अभिषेक कराने से मनोकामना पूर्ण होती है। इस दिन भगवान शिव को पंच अमृत से स्नान कराने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed