फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Taking jibes at top security expert hurts public sentiments: Nishank

शीर्ष सुरक्षा विशेषज्ञ पर तंज कसना जनभावनाओं पर आघात : निशंक

Mon, 19 Oct 2026 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Taking jibes at top security expert hurts public sentiments: Nishank
देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि एनएसए अजीत डोभाल उत्तराखंड के ऐसे वीर सपूत हैं, जिनकी पहचान किसी राजनीतिक पद से नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और एकता के लिए समर्पित उनकी दशकों लंबी निष्कलंक राष्ट्रसेवा से बनी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस को यह भलीभांति समझना चाहिए कि देश के शीर्ष सुरक्षा विशेषज्ञ पर तंज कसना देवभूमि की जनभावनाओं पर गहरा आघात है। कहा कि गलवान घाटी की घटना के बाद सेना के मनोबल पर हमला तथा बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगना, यह सब कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और उत्तराखंड के वीर सपूतों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को सम्मान देती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed