फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: गंगा जल लेने पहुंचे दूसरे राज्यों के वाहनों से सीपीयू ने उतरवाए प्रेशर हॉर्न, काटे चालान, तस्वीरें

Fri, 06 Aug 2021 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Aug 2021 02:58 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद भी शुक्रवार को सावन की शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए यूपी, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के युवा बाइकों से हरिद्वार पहुंचे।

विज्ञापन
haridwar news : police CPU removed pressure horn from vehicles of other states who came to collect ganga jal
प्रेशर हॉर्न उतरवाए, काटे चालान - फोटो : अमर उजाला

गंगा जल लेने के लिए बाइकों से धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे यूपी, हरियाणा और पंजाब के वाहन चालकों से यातायात पुलिस व सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) ने हाईवे पर अभियान चलाकर प्रेशर हॉर्न उतरवाए। शुक्रवार को हाईवे पर बाहरी प्रदेशों की बाइकों की संख्या बहुत ही ज्यादा नजर आई। इसके साथ ही बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों के भी चालान काटे गए।



कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद भी शुक्रवार को सावन की शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए यूपी, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के युवा बाइकों से हरिद्वार पहुंचे। अधिकतर वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगे हुए थे और बिना हेलमेट के ही सवार वाहन चला रहे थे। 

यातयात निरीक्षक द्वितीय व सीपीयू प्रभारी अखिलेश कुमार हाईवे पर टीम के सदस्यों दिनेश पंवार, सुनील नेगी, प्रशांत मिश्रा, देवेंद्र, रहमान व सुधीर के साथ पहुंचे और चेकिंग शुरू की। जिसके बाद यातायात पुलिस व सीपीयू टीम ने हाईवे से गुजर रहे बाइक सवारों को रोक कर उनके प्रेशर हॉर्न उतवाए और हेलमेट न लगाने पर चालान भी किया गया।

नारसन बॉर्डर पर 600 वाहनों को लौटाया 

haridwar news : police CPU removed pressure horn from vehicles of other states who came to collect ganga jal
प्रेशर हॉर्न उतरवाए, काटे चालान - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही ट्रिपल राइडिंग, रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले, खतरनाक ड्राइविंग करने वाले व बिना मास्क लगाए कार्रवाई करने वालों के चालान काटे गए। यातायात निरीक्षक द्वितीय व सीपीयू प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि हरियाणा, यूपी, दिल्ली से आए वाहनों पर प्रेशर हॉर्न लगे हुए थे। इसके साथ ही लोग ट्रिपल राइडिंग भी कर रहे थे। जिसके बाद इस पर कार्रवाई की गई।

haridwar news : police CPU removed pressure horn from vehicles of other states who came to collect ganga jal
प्रेशर हॉर्न उतरवाए, काटे चालान - फोटो : अमर उजाला

रुड़की के नारसन बॉर्डर पर शिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने गुरुवार से ही सख्ती बढ़ा दी थी। इस क्रम में गुरुवार को 600 से अधिक वाहनों को वापस लौटाया गया। इसके अलावा बाइकों से पहुंचे एक हजार से अधिक लोगों को रोका गया। लोगों को आईटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के आधार पर ही प्रवेश दिया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
haridwar news : police CPU removed pressure horn from vehicles of other states who came to collect ganga jal
प्रेशर हॉर्न उतरवाए, काटे चालान - फोटो : अमर उजाला

लोगों को हरिद्वार जाने से रोकने के लिए नारसन बॉर्डर के साथ-साथ अन्य संपर्क मार्गों पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। दोपहिया वाहन चालकों से पूछताछ के बाद ही उन्हें उत्तराखंड में प्रवेश दिया जा रहा है। इस दौरान गुरुवार को पुलिस ने बॉर्डर से करीब 600 से अधिक कारों और हजार से अधिक मोटरसाइकिलों को वापस लौटा दिया।

विज्ञापन
haridwar news : police CPU removed pressure horn from vehicles of other states who came to collect ganga jal
प्रेशर हॉर्न उतरवाए, काटे चालान - फोटो : अमर उजाला

अन्य किसी काम से आए यात्रियों की ओर से निगेटिव आरटीपीसीआर दिखाने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस की ओर से संदिग्ध कारों व मोटरसाइकिलों की चेकिंग की जा रही है। वहीं गुरुवार को नारसन बॉर्डर पर स्थित संयुक्त जांच चौकी पर बाहर से आने वाले 8200 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जबकि 1360 लोगों की कोविड जांच हुई। इसके अलावा 3600 लोग अपनी रिपोर्ट साथ लेकर आए थे। उन्हें पूछताछ के बाद प्रवेश दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed