फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल: बजरंग दल के नेताओं ने सलमान खुर्शीद के घर पर की तोड़फोड़, किया आग के हवाले, तस्वीरें

Mon, 15 Nov 2021 06:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Nov 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
salman khurshid house caught fire by bajrang dal leader in nainital, see photos
सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी - फोटो : एएनआई

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब से शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदुत्व के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर नाराज बजरंग दल के नेताओं ने सोमवार को खुर्शीद के नैनीताल जिले में स्थित घर पर तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं उनके घर को आग के हवाले कर दिया। वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया।



हरिद्वार: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान और सलमाल खुर्शीद की किताब को लेकर संतों में रोष

जानकारी के मुताबिक मुक्तेश्वर से आगे पड़ने वाले क्षेत्र सतखोल में स्थित सलमान खुर्शीद के आवास पर बजरंग दल के 20 से अधिक कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। खुर्शीद के केयर टेकर सुंदर राम ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 

हिंदुत्व के मुद्दे पर सियासत: हरीश रावत ने कहा- अपने धर्म पर गर्व है, सलमान खुर्शीद से सहमत नहीं हूं

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर विवादों में हैं। खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है।

salman khurshid house caught fire by bajrang dal leader in nainital, see photos
सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी - फोटो : एएनआई

खुर्शीद के केयर टेकर सुंदर राम ने बताया कि सोमवार की दोपहर 20 से अधिक लोग आए और उन्होंने आवास में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

salman khurshid house caught fire by bajrang dal leader in nainital, see photos
सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी - फोटो : अमर उजाला

साथ ही उन्होंने सुंदर राम के परिवार के साथ अभ्रद व्यवहार भी किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से आरोपी फरार हैं। पुलिस अभी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khurshid house caught fire by bajrang dal leader in nainital, see photos
सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी - फोटो : अमर उजाला

केयर टेकर की तहरीर के आधार पर घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गोली भी चलाई गई।

विज्ञापन
salman khurshid house caught fire by bajrang dal leader in nainital, see photos
सलमान खुर्शीद के घर पर आगजनी - फोटो : अमर उजाला

मामले में डीजीआई (कुमाऊं) नीलेश आनंद का कहना है कि राकेश कपिल और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed