फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इगास: 11 दिन बाद देवभूमि में फिर मनी दिवाली, जल उठे दीपक, खूब हुई आतिशबाजी, तस्वीरों में देखें

Sun, 14 Nov 2021 09:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Nov 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
igas in uttarakhand: diwali celebration again after 11 days, see photos
इगास पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला

दीपावली पर्व के ग्यारह दिन बाद मनाया जाने वाले इगास पर्व की धूम पूरे उत्तराखंड में  छायी रही। पारंपरिक पर्व की धूम में श्रोताओं ने गढ़वाली लोकगीतों का आनंद लिया। देर शाम मंडाण लगाने के साथ जगह-जगह भैलो खेला गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने लोकपर्व इगास की प्रदेशवासियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी परंपराओं, रीति रिवाजों, संस्कृति को जानना और समझना होगा। उनका सम्मान करना होगा, हमारी सुंदर परंपराओं में क्या गहराई एवं विजन है, इसे नई पीढ़ी को भी बताना होगा। राजधानी देहरादून सहित पूरे राज्य में इगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही घर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे। दीपक की रोशनी से रविवार की शाम चमक उठी। खूब पटाखे जलाए गए, ऐसा लगा मानो कि रविवार को ही दिवाली हो। इगास के मौके पर देहरादून में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें लोक कलाकारों ने अपनी नृत्य कला से चार चांद लगा दिए।

igas in uttarakhand: diwali celebration again after 11 days, see photos
इगास पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश में त्रिवेणीघाट में इगास पर्व मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उत्तराखंडी लोक गायक धूम सिंह रावत, पदम गुसाईं ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति दी।
 
igas in uttarakhand: diwali celebration again after 11 days, see photos
इगास पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्नाभाई ने अपने हास्य व्यंग की प्रस्तुति से श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग की ओर से नंदा देवी राजजात यात्रा का जीवंत प्रस्तुति दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
igas in uttarakhand: diwali celebration again after 11 days, see photos
इगास पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला
नगरपालिका मुनिकीरेती में जानकीसेतु के समीप युवाओं ने इगास पर्व मनाया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शिरकत की। काबीना मंत्री ने युवाओं के साथ भैलो खेलकर क्षेत्रवासियों को पारंपरिक पर्व इगास की शुभकामनाएं दी। 
 
विज्ञापन
igas in uttarakhand: diwali celebration again after 11 days, see photos
इगास पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में इगास पर्व पर नेहरू कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा व अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत लोकगीत पर थिरके भी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed